जेकेके समर कैम्प : बच्चों की क्रिएटिविटी को मिलती है उड़ान, सेलिब्रिटीज भी रहे हिस्सा

16 मई से शुरू होगा 35 दिन का जूनियर समर प्रोग्राम

जेकेके समर कैम्प : बच्चों की क्रिएटिविटी को मिलती है उड़ान, सेलिब्रिटीज भी रहे हिस्सा
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की प्रतिभा को नया आयाम देने वाला जवाहर कला केंद्र का जूनियर समर कैम्प इस बार भी खास बनने जा रहा। 16 से 20 जून तक होने वाले इस 35 दिवसीय कैम्प में 8 से 17 वर्ष तक के बच्चे 16 विभिन्न विद्याओं में प्रशिक्षण लेकर अपनी रचनात्मक क्षमता को निखार सकेंगे।

जयपुर। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की प्रतिभा को नया आयाम देने वाला जवाहर कला केंद्र का जूनियर समर कैम्प इस बार भी खास बनने जा रहा है। 16 से 20 जून तक होने वाले इस 35 दिवसीय कैम्प में 8 से 17 वर्ष तक के बच्चे 16 विभिन्न विद्याओं में प्रशिक्षण लेकर अपनी रचनात्मक क्षमता को निखार सकेंगे।  देशभर के अनुभवी विशेषज्ञ बच्चों को कला के विविध आयामों से रूबरू कराएंगे। इस मंच से कई नामी हस्तियां भी जुड़ चुकी हैं। क्राइम पेट्रोल और बालिका वधू जैसे चर्चित धारावाहिकों में अपने अभिनय से पहचान बना चुके अभिनेता अनूप सोनी जो इस कैम्प के शुरुआती दौर में थिएटर इंस्ट्रक्टर के रूप में बच्चों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। इंडियन आइडल 14 के सेकंड रनर-अप रहे पीयूष पंवार ने वर्ष 2023 में यहां बच्चों को सुगम गायन सिखाया। 

शिविर में इन विद्याओं का मिलेगा प्रशिक्षण
हाल ही के वर्षों में इस कैम्प में गिटार, आर्ट ऑफ  एक्सप्रेशन और क्रिएटिव राइटिंग जैसी नई विद्याओं को भी जोड़ा गया है। कैम्प में संगीत, नृत्य और नाट्य कला, दृश्य कला और साहित्य की विभिन्न कार्यशालाएं होंगी। इनमें सुगम गायन, बांसुरी, तबला, गिटार, वायलिन, कथक, लोक नृत्य और कंटेम्परेरी डांस शामिल हैं। फड़ मेकिंग, डूडल आर्ट, लिपन आर्ट, मधुबनी, फोटोग्राफी और स्टोरी टेलिंग जैसी गतिविधियां भी बच्चों को सिखाई जाएंगी। कक्षाएं सुबह 8 से 11 बजे तक संचालित होंगी, जबकि कुछ विशेष सत्र शाम 4 से 6 बजे तक होंगे। 

आकार लेती है भविष्य की संभावनाएं
जेकेके अतिरिक्त महानिदेशक अनुराधा गोगिया ने कहा कि यह समर कैम्प न केवल बच्चों के लिए सीखने का मंच है, उनकी कल्पनाओं को पंख देने का एक सुनहरा अवसर भी है, जहां कला के साथ भविष्य की संभावनाएं भी आकार लेती हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन
मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोली। जगह-जगह जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों और जाम से लोग परेशान।...
मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले
मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ