PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन

चुनावी रणनीति को अंतिम रूप

PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन
जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। सह-प्रभारी चिरंजीवी राव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सांसद राहुल कसवा सहित वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती और जिताऊ प्रत्याशियों के चयन पर मंथन किया।

जयपुर। आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के जयपुर स्थित वॉर रूम में जिलों की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठकों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सह प्रभारी चिरंजीवी राव ने चूरू के नेताओं के साथ चुनावी रणनीति और उम्मीदवार चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिले के प्रभारी और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इस दौरान सांसद राहुल कसवा, एआईसीसी सचिव रेहाना रियाज, नरेंद्र बुडानिया, कृष्णा पूनिया, मनोज मेघवाल, पूसाराम गोदारा और अनिल शर्मा मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पंचायत चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों, बूथ स्तर की मजबूती और जिताऊ उम्मीदवारों के चयन पर विशेष ध्यान दिया गया। कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में जिला-वार पीएसी बैठकों के जरिए चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन
जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी...
'लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से गुजरता है, अराजकता से नहीं’, विपक्ष पर बरसे नितिन नवीन
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी
अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, नशे और दादागिरी को लेकर भगवंत मान से मांगा जवाब
पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना