जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से छाए बादल, बारिश के आसार
लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली
राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज सुबह से हल्के बादल छाए हैं।
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज सुबह से हल्के बादल छाए हैं। हवा भी चल रही है। इससे तापमान भी कम है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, ह्यूमिडिटी लेवल ज्यादा होने के कारण वातावरण में उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक बारिश के भी आसार हैं।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज राज्य के 9 जिलों में तेज गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 20 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताते हुए इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन उमस वाली गर्मी रहने का अनुमान है। वहीं, 30 मई से लोगों को राहत मिलेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 19:37:40
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...

Comment List