मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बिहार सीएम शपथ समारोह में शामिल, कहा- बिहार में नई सरकार के गठन से विकास कार्यों में आएगी नई ऊर्जा, केंद्र–राज्यों के बीच समन्वय और होगा मजबूत

कुलदीप धनकड़ भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बिहार सीएम शपथ समारोह में शामिल, कहा- बिहार में नई सरकार के गठन से विकास कार्यों में आएगी नई ऊर्जा,  केंद्र–राज्यों के बीच समन्वय और होगा मजबूत

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, साथ ही शहरी विकास मंत्री एवं विधायक कुलदीप धनकड़ शुक्रवार को बिहार में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल। बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, साथ ही शहरी विकास मंत्री एवं विधायक कुलदीप धनकड़ शुक्रवार को बिहार में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल। बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। राजस्थान से शीर्ष स्तर का यह प्रतिनिधिमंडल नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में भाग लेगा और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व तथा बिहार सरकार के मंत्रियों से औपचारिक मुलाकात भी करेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन से विकास कार्यों में नई ऊर्जा आएगी और केंद्र–राज्यों के बीच समन्वय और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि ‘‘नीतीश कुमार का अनुभव बिहार को स्थिरता और विकास दोनों देने में अहम भूमिका निभाएगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ग्रहण को एक बड़ा राजनीतिक क्षण बताते हुए इसे सुशासन के लिए सकारात्मक कदम कहा। विधायक कुलदीप धनकड़ भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन