पर्ची मिलने पर कोचिंग टीचर ने छात्र को पीटा, विरोध में उतरे छात्र तो पुलिस से झड़प

शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पर्ची मिलने पर कोचिंग टीचर ने छात्र को पीटा, विरोध में उतरे छात्र तो पुलिस से झड़प
कलाम कोचिंग सेंटर में छात्र से मारपीट के आरोप के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज। रविवार को छात्रों ने गिरफ्तारी की मांग की।

जयपुर। कलाम कोचिंग सेंटर में छात्र से मारपीट के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि दो अक्टूबर को शिक्षक प्रवीण दान चारण ने एक छात्र के पास कलाम बलिदान मांगता है लिखी पर्ची मिलने पर नाराज होकर उसकी पिटाई कर दी। शिक्षक ने छात्र को कई थप्पड़ मारे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी।

थाना अधिकारी महेश नगर हवासिंह मांगवा ने बताया कि घटना दो अक्टूबर की है। दौसा निवासी अक्षय मीणा कलाम कोचिंग में पढ़ता है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एससीएसटी एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अशोक नगर एसीपी डॉ. पूनम चौहान कर रहीं हैं। अन्य धाराओं में स्थानीय थाना पुलिस जांच में जुटी है।

शिक्षक की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी :

रविवार को युवा छात्र नेता मनोज मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और छात्रों को मौके से खदेड़ा। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस ने छात्र नेता मनोज मीणा, अखिलेश और रामस्वरूप मीणा को हिरासत में ले लिया। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्र के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया और उसे जातिसूचक शब्द बोलकर पीटा गया।

Read More जयपुर में ‘आश्रम’ की शूटिंग जारी, सागर लेक पर कैमरे में कैद हुए बॉबी देओल

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने, दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू करने की मांग राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने, दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू करने की मांग
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर वर्ग-2 और वर्ग-3...
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहा राजस्थान, आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल रही : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष : टॉप-3 का दिल्ली में इंटरव्यू, साक्षात्कार के बाद होगा फैसला
तेलंगाना : प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग से इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
फ्रांस में हिंसक छात्र आंदोलन के बाद 500 स्कूल बंद, 24 विद्यालयों में तोड़फोड़; पांच हजार से ज्यादा लोग हिरासत में
राजस्थान पुलिस अकादमी में 438 महिला कांस्टेबल के बैच-102 का दीक्षांत समारोह शुरू, डीजीपी ने किया निरीक्षण
पूर्वजों की परंपरा और संस्कारों को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी: सीएम योगी