वोट चोरी सहित कई मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर जुबानी हमला, पढ़े पूरी खबर 

भाजपा सरकार वोट का अधिकार खत्म नहीं कर सकती

वोट चोरी सहित कई मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर जुबानी हमला, पढ़े पूरी खबर 
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रामलीला मैदान में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की रैली को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ा जनसैलाब संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जनता के संकल्प को दर्शाता है।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रामलीला मैदान में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की रैली को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ा जनसैलाब संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जनता के संकल्प को दर्शाता है। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार वोट का अधिकार खत्म नहीं कर सकती। उन्होंने रैली की सफलता पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और गठबंधन के नेताओं को बधाई दी।

गांधी संस्थान की इमारत में स्किल सेंटर से परिकल्पना बर्बाद :

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज की तैयार इमारत में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन कर संस्थान की परिकल्पना को बर्बाद किया है। गहलोत ने कहा कि यह संस्थान टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज और एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नेंस की तर्ज पर उच्च अध्ययन, शोध व प्रशिक्षण के लिए बनाया था। कॉमर्स कॉलेज के सामने तीन साल से तैयार इमारत में अब स्किल सेंटर खोला है।

वोट चोरी का हिसाब मांगने का समय आ गया : पायलट

Read More जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई के बाद दूसरे दिन मरम्मत में जुटे दुकानदार, भवनों को फिर सुधारने लगे

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने रामलीला मैदान दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान से देश को स्पष्ट संदेश गया है कि देश के साथ हुए अन्याय का अब हिसाब मांगने का समय आ गया है। ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए पायलट ने मतदाता सूची से 13 करोड़ लोगों के नाम हटाने को सोची समझी साजिश बताया।

Read More खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर काल बनकर टूटा ट्रक, भीषण टक्कर में 9 की मौत

संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग : जूली

Read More कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रामलीला मैदान दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में चुनाव आयोग सहित संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठकर भाजपा एजेंट के रूप में काम करने वाले व्यक्ति को इस्तीफा देना चाहिए और उसके खिलाफ  कार्रवाई होनी चाहिए। चुनाव आयोग का काम निष्पक्ष चुनाव कराना है, लेकिन मनमर्जी से मतदाताओं के नाम काटे और जोड़े जा रहे हैं।  विधायकों, सांसदों और राजनीतिक दलों को तोड़ना लोकतंत्र का हनन है। लोकतंत्र और संविधान मजबूत रहेंगे तभी देश मजबूत होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा