मुद्रा बाजार अपडेट: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपया हुआ मजबूत, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे सुधरा

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार से बड़ी गिरावट की आशंका

मुद्रा बाजार अपडेट: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपया हुआ मजबूत, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे सुधरा
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे सुधरकर 94.72 के स्तर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में तेजी, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ₹3,114.68 करोड़ की शुद्ध खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू मुद्रा को यह मजबूती मिली है।

मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार (Interbank Foreign Exchange Market) में आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 94.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के चलते घरेलू मुद्रा को यह मजबूती मिली है. 

शुरुआती भाव (Open): 94.68 प्रति डॉलर
उच्चतम स्तर (Intraday High): 94.60 प्रति डॉलर
मौजूदा विनिमय दर (Current Rate): 94.72 प्रति डॉलर
पिछला बंद भाव (Monday Close): 94.84 प्रति डॉलर 

रुपये में सुधार के मुख्य कारण

कच्चे तेल की कीमतों में राहत: वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा व्यापार में हल्की गिरावट के साथ 104.76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास देखा गया। पश्चिम एशिया तनाव में शांति वार्ता की खबरों से ऊर्जा आपूर्ति स्थिर हुई है। विदेशी फंड का निवेश (FII Inflows): एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार में ₹3,114.68 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की है, जिससे रुपये को लिक्विडिटी सपोर्ट मिला है।  फॉरेक्स डीलरों के अनुसार, डॉलर सूचकांक (Dollar Index) इस समय 101.65 पर बना हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बाजार में सतर्क मौजूदगी और भारत के मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार के चलते आने वाले दिनों में मुद्रा बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण