हाइवे पर आवारा पशुओं से हादसे का खतरा : जयपुर-आगरा और जयपुर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर पर बचाव का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, वाहनों के साथ जनहानि

जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं

हाइवे पर आवारा पशुओं से हादसे का खतरा : जयपुर-आगरा और जयपुर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर पर बचाव का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, वाहनों के साथ जनहानि

खासकर रात के समय कोहरे और कम विजिबिलिटी में अचानक सामने आ जाने वाले पशु जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

जयपुर। राजस्थान में आवारा पशुओं की समस्या अब केवल शहरी अव्यवस्था तक सीमित नहीं रही, यह सड़क सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, भरतपुर जैसे शहरों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक, सड़कों पर घूमते गोवंश और अन्य मवेशी आए दिन हादसों की वजह बन रहे हैं। खासकर रात के समय कोहरे और कम विजिबिलिटी में अचानक सामने आ जाने वाले पशु जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

वाहनों के साथ जनहानि
राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुए कई हादसों की जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार वाहनों और अचानक सामने आए आवारा पशुओं के टकराव से न केवल वाहन क्षतिग्रस्त होते हैं, बल्कि कई बार यात्रियों की जान भी चली जाती है। ग्रामीण इलाकों में पशुपालकों की ओर से खुले में छोड़े गए मवेशी और शहरी क्षेत्रों में गौशालाओं की सीमित क्षमता इस समस्या को और गंभीर बनाती है।

एनएचएआई का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
इसी खतरे को देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और भारतीय राष्टÑीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक पहल की है। सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत राष्टÑीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं से होने वाले हादसों को कम करने के लिए तत्क्षण सुरक्षा चेतावनी प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है। यह परियोजना फिलहाल जयपुर-आगरा और जयपुर-रेवाड़ी राष्टÑीय राजमार्ग कॉरिडोर पर लागू की गई है, जिन्हें आवारा पशुओं की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है।

अलर्ट का मिलेगा संदेश
इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत हाईवे उपयोगकर्ताओं को जोखिम वाले क्षेत्र से लगभग 10 किलोमीटर पहले लोकेशन-बेस्ड फ्लैश और वॉयस अलर्ट भेजे जाएंगे। अलर्ट का संदेश हिंदी में होगा, आगे आवारा पशु ग्रस्त क्षेत्र है। कृपया धीरे और सावधानी से चलें। इससे चालकों को समय रहते सतर्क होने का मौका मिलेगा और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

Read More अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई : एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से देशी कट्टा बरामद ; पूछताछ जारी

एक्सपर्ट की राय
विशेषज्ञ मानते हैं कि केवल तकनीकी चेतावनी पर्याप्त नहीं है। स्थानीय निकायों की ओर से प्रभावी पशु नियंत्रण, गौशालाओं का विस्तार, पशुपालकों की जिम्मेदारी तय करना और सख्त जुर्माना जैसे कदम भी जरूरी हैं। जब तक प्रशासनिक इच्छाशक्ति और सामाजिक सहयोग नहीं होगा, तब तक राजस्थान की सड़कें पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकतीं।

Read More स्कूल के गेट के बाहर बच्चे के सिर से चमड़ी चींच ले गया कुत्ता, पहली बार बड़े भाई के साथ गया था स्कूल 

 

Read More जेसीटीएसएल को मिलने वाली पीएम-ई इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू, पूरी तरह प्रदूषण रहित

Tags: highway

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब