इंटरनेट पर बेटियां रखें खास खयाल, निजी फोटो न करें साझा
दुनिया भर के करीब 170 देशों में मनाया जाता है
जयपुर। वर्तमान में इंटरनेट सबकी जरूरत बन गया है। इसके कई छोटे से लेकर बड़े लाभ हैं, लेकिन यदि इंटरनेट का उपयोग करते समय सावधानियां नहीं बरती जाएं तो बड़ी घातक स्थिति पैदा हो सकती है। खासकर छात्र-छात्राएं इंटरनेट का उपयोग करते समय पूरी सतर्कता बरतें और बेटियां अपनी जीवन से जुड़ी जानकारियों को किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं करें। किसी के भी झांसे में नहीं आएं। सभी के लिए, विशेषकर बच्चों और युवाओं के लिए सुरक्षित और बेहतर इंटरनेट के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल छह फरवरी को सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। यह डे 2004 में ईयू सेफबॉर्डर्स परियोजना के तहत शुरू हुआ। सुरक्षित इंटरनेट दिवस अब दुनिया भर के करीब 170 देशों में मनाया जाता है।
क्या है सेफ इंटरनेट
आज बच्चे, छात्र-छात्राएं, युवा और वृद्ध सभी इंटरनेट का उपयोग करते हैं। इंटरनेट के जितने फायदे हैं उसके नुकसान भी उतने ही हैं। इंटरनेट के इस्तमाल से कई तरह के अपराध भी होते हैं। इनमें ऑनलाइन फ्रॉड भी शामिल है। ऐसे में लोगों को इंटरनेट पर होने वाले साइबर क्राइम से बचाने और इंटरनेट के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल सेफ इंटरनेट डे मनाया जाता है।
आज बच्चे, छात्र-छात्राएं, युवा और वृद्ध सभी इंटरनेट का उपयोग करते हैं। इंटरनेट के जितने फायदे हैं उसके नुकसान भी उतने ही हैं। इंटरनेट के इस्तमाल से कई तरह के अपराध भी होते हैं। इनमें आॅनलाइन फ्रॉड भी शामिल है। ऐसे में लोगों को इंटरनेट पर होने वाले साइबर क्राइम से बचाने और इंटरनेट के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल सेफ इंटरनेट डे मनाया जाता है।
साइबर बुलिंग बड़ा खतरा
साइबर बुलिंग एक आॅनलाइन रैगिंग है। यह इंटरनेट के माध्यम से होने वाला शोषण है। इसमें किसी को धमकी देना, उसके खिलाफ अफवाह फैलाना, भद्दे कमेंट, अश्लील भाषा, फोटो का गलत इस्तेमाल करना शामिल है। आॅनलाइन गेम के जाल में फंसा कर रुपए ऐंठना भी बुलिंग का नया प्रचलित तरीका है।
न भूलें लॉगआउट करना
हम कई बार अकाउंट को लॉगिन करने के बाद लंबे समय तक उपयोग न होने के बावजूद उसे लॉग आउट नहीं करते। ऐसे में लॉग आउट ना होने की स्थिति में अवैध गतिविधियां बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है।
स भी को इंटरनेट का उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। हमारी एक गलती हमारा बड़ा नुकसान करा सकती है। बिना वेरिफिाई किए किसी भी लिंक को ओपन नहीं करें और ना ही किसी को अपनी जानकारी शेयर करें।
- डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, डीजी साइबर क्राइम

Comment List