विशेषाधिकार समिति के प्रतिवेदन के उपस्थापन की समय-सीमा बढ़ी, वासुदेव देवनानी ने दी मंजूरी

उठाए गए विषय में असत्य एवं भ्रामक तथ्य प्रस्तुत

विशेषाधिकार समिति के प्रतिवेदन के उपस्थापन की समय-सीमा बढ़ी, वासुदेव देवनानी ने दी मंजूरी

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को विशेषाधिकार समिति के प्रतिवेदन के उपस्थापन के लिए नियत समय में वृद्धि की है। प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने समिति को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा बढ़ाने की मंजूरी प्रदान की।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को विशेषाधिकार समिति के प्रतिवेदन के उपस्थापन के लिए नियत समय में वृद्धि की है। विशेषाधिकार समिति के सभापति केसाराम चौधरी ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्ताव रखते हुए बताया कि 24 फरवरी, 2025 को डॉ. सुभाष गर्ग, सदस्य राजस्थान विधानसभा द्वारा नियम 50 के अंतर्गत सदन में “भरतपुर में लोहागढ़ फोर्ट के निवासियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा नोटिस एवं धमकी” के संबंध में उठाए गए विषय में असत्य एवं भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए गए थे।

उन्होंने बताया कि उक्त मामले में डॉ. सुभाष गर्ग के विरुद्ध जोगेश्वर गर्ग, सदस्य (मा.स.मु.स.) राजस्थान विधानसभा द्वारा विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में समिति द्वारा तैयार किए जाने वाले प्रतिवेदन के उपस्थापन हेतु नियत तिथि को बढ़ाकर आगामी सत्र के प्रथम सप्ताह तक किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने समिति को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा बढ़ाने की मंजूरी प्रदान की।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना
अमेरिका ने दावा किया कि अगले कुछ घंटों में ईरानी हवाई क्षेत्र पर उसका पूरा नियंत्रण होगा। व्हाइट हाउस की...
अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला