पशुधन सहायक भर्ती में पद बढ़ाए जाने की मांग को लेकर बेरोजगारों का हल्ला-बोल
राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी बोर्ड कार्यालय पर बेरोजगार ने किया प्रदर्शन
पशुधन सहायक भर्ती में पद बढ़ाए जाने, परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदेश के बेरोजगार युवाओं ने राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
जयपुर। पशुधन सहायक भर्ती में पद बढ़ाए जाने, परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदेश के बेरोजगार युवाओं ने राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। युवाओं ने जलधारी भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने, जलधारी भर्ती में पद बढ़ाए जाने और इसमें डिप्लोमाधारी पशुधन सहायकों को लाभ देने और कई अन्य विभिन्न लंबित मांगों को लेकर यहां प्रदर्शन किया। राजस्थान बेरोजगार तकनीकी कर्मचारी संघ के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया। उनका कहना था कि सरकार ने पशुधन सहायक के पदों पर भर्ती किए जाने की घोषण की है लेकिन यह काफी नहीं है इसलिए इन पदों को बढ़ाया जाना चाहिए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Oct 2026 19:01:49
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...

Comment List