पीडब्ल्यूडी कार्यों की प्रगति पर उप मुख्यमंत्री की माइक्रो मॉनिटरिंग, चल रहे विकास कार्यों पर की गई चर्चा 

समीक्षा के बाद अन्य संभागों में भी बैठकें आयोजित की जाएंगी

पीडब्ल्यूडी कार्यों की प्रगति पर उप मुख्यमंत्री की माइक्रो मॉनिटरिंग, चल रहे विकास कार्यों पर की गई चर्चा 
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी प्रदेश में पीडब्ल्यूडी के विकास कार्यों की माइक्रो लेवल पर मॉनिटरिंग कर रही हैं

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी प्रदेश में पीडब्ल्यूडी के विकास कार्यों की माइक्रो लेवल पर मॉनिटरिंग कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को शासन सचिवालय में जयपुर जोन फर्स्ट और सेकेंड के कार्यों की संभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित जिलों के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए प्रोजेक्ट्स की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अलावा जेडीए और नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में सड़क निर्माण, पुलों की स्थिति और चल रहे अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को समय पर सुविधाएं मिलनी चाहिए। जयपुर जोन की समीक्षा के बाद अन्य संभागों में भी बैठकें आयोजित की जाएंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...