डोटासरा ने दूसरे दिन भी लिया विधानसभा समन्वयकों से संगठन फीडबैक, आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना बैठक का उद्देश्य

अजमेर संभाग के समन्वयकों की बैठक हुई

डोटासरा ने दूसरे दिन भी लिया विधानसभा समन्वयकों से संगठन फीडबैक, आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना बैठक का उद्देश्य

पीसीसी वॉर रूम, हॉस्पिटल रोड पर दूसरे दिन मंगलवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की विधानसभा समन्वयकों की बैठक हुई

जयपुर। पीसीसी वॉर रूम, हॉस्पिटल रोड पर दूसरे दिन मंगलवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की विधानसभा समन्वयकों की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने की। यह दो दिवसीय बैठक का दूसरा दिन था, जो 16 और 17 जून को आयोजित की गई थी। 17 जून को सुबह 10 बजे भरतपुर और अजमेर संभाग के समन्वयकों की बैठक हुई, जबकि दोपहर 2 बजे जोधपुर और बीकानेर संभाग के समन्वयकों के साथ चर्चा हुई। बैठक में विधानसभा समन्वयकों से फीडबैक लिया गया और संगठन सर्जन वर्ष के तहत राजस्थान में ब्लॉक, मंडल, और नगर कमेटियों के गठन पर मंथन किया गया।

बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना था। इससे पहले सोमवार को जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के विधानसभा समन्वयकों से फीडबैक लिया गया था। कांग्रेस के इस साल संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत राजस्थान में भी संगठन मजबूती की दिशा में काम किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल