कांग्रेस स्थापना दिवस : विधायक-सांसदों की गैर मौजूदगी पर भड़के डोटासरा, बोले- यहां मौजूद लोग ही सच्चे कांग्रेसी

पीसीसी चीफ ने भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेस स्थापना दिवस : विधायक-सांसदों की गैर मौजूदगी पर भड़के डोटासरा, बोले- यहां मौजूद लोग ही सच्चे कांग्रेसी
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर रविवार को पीसीसी मुख्यालय पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने झंडारोहण किया। इसके बाद वंदे मातरम और राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता और कांग्रेसजन मौजूद रहे।

जयपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर रविवार को पीसीसी मुख्यालय पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने झंडारोहण किया। इसके बाद वंदे मातरम और राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता और कांग्रेसजन मौजूद रहे। झंडारोहण से पहले जूली, जोशी, सुनील शर्मा आदि ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी के आजादी आंदोलन और राष्ट्र निर्माण के बाद अब तक के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान संकल्प लिया कि कांग्रेस विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। डोटासरा ने कार्यक्रम में कई विधायक-सांसदों के अनुपस्थित रहने पर कार्यकर्ताओं को कहा कि जो इस कार्यक्रम में मौजूद हैं,वही सच्चे कांग्रेसी हैं। यहां आए लोगों से कार्यक्रम बना है, वरना जीते हुए लोगों के भरोसे तो कार्यक्रम ही नहीं हो पाता। 

पीसीसी चीफ ने भाजपा पर बोला हमला
भाजपा और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने पर तुली यह सरकार प्राकृतिक संपदा को लूटने का काम कर रही है। आज कांग्रेस स्थापना दिवस पर हमें तानाशाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लेना है। प्रदेश और देश से इन्हें सत्ता से बाहर कर धर्मनिरपेक्ष लोगों को सत्ता में बिठाना है, जो सबको साथ लेकर चलते हैं। इसके लिए हम सबको मेहनत करनी होगी। डोटासरा ने कहा कि अरावली बचाओ, मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर पांच जनवरी से पूरे राजस्थान में जाएंगे। इस काम में जो कार्यकर्ता और नेता तन, मन से सहयोग करेगा,वही कांग्रेस की टिकट बांटेंगा। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक जाजम पर आना पड़ेगा और सबको साथ लेकर चलना होगा। 

मानव जीवन और जंगल पर खतरा: जूली
जूली ने कहा कि भाजपा-आरएसएस नेताओं ने देश के संविधान, तिरंगे झंडे और वंदे मातरम को आज तक स्वीकार नहीं किया। 
इस सरकार में मानव जीवन और जंगल दोनों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गरीबों का गला घोंटने और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह सरकार कानून बना रही है। मनरेगा कानून को कमजोर करने की साजिश के विरोध में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।   

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया