दुबई-जयपुर फ्लाइट का एसी खराब पांच घंटे विमान में यात्री हुए परेशान

दिल्ली में मौसम खराब, फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

दुबई-जयपुर फ्लाइट का एसी खराब पांच घंटे विमान में यात्री हुए परेशान
दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया, जहां विमान की सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कराई गई।

जयपुर। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी और एसी बंद रहने से यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। दुबई एयरपोर्ट पर विमान में बैठे यात्रियों ने बताया कि उन्हें करीब पांच घंटे तक बिना एसी के गर्म विमान में बैठाए रखा गया। जहां गर्मी के कारण बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ने लगी। यात्री बार-बार एयरलाइंस स्टाफ से मदद मांगते रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। फ्लाइट को शाम 7.25 बजे रवाना होना था, लेकिन यह देर रात 12.45 बजे रवाना हुई। यात्रियों ने एयरलाइंस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और उचित मुआवजे की मांग की है।

दिल्ली में मौसम खराब, फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया, जहां विमान की सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट पुणे से दिल्ली के लिए आई थी। दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण एटीसी ने विमान को लैंड करने की अनुमति नहीं देते हुए कुछ देर होल्ड पर रखा, इसके बाद विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया। जहां पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। मौसम सही होने के बाद यह फ्लाइट वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश  दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।...
विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट
यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय