पहाड़ों पर बर्फबारी से प्रदेश में कड़ाके की सर्दी : शीतलहर के कारण ठिठुरन और गलन, लोगों को दिन में भी लिया अलाव का सहारा

पारे में भी 10 डिग्री तक की गिरावट

पहाड़ों पर बर्फबारी से प्रदेश में कड़ाके की सर्दी : शीतलहर के कारण ठिठुरन और गलन, लोगों को दिन में भी लिया अलाव का सहारा

पारे में भी 10 डिग्री तक की गिरावट आई, जिससे तेज ठंड के कारण लोगों को दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा।

जयपुर। प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि के बाद अब देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण हाड़ कंपाने वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में कड़ाके की सर्दी का जोर रहा। दिन और रात दोनों में शीतलहर के कारण ठिठुरन और गलन भरी सर्दी का अहसास हुआ। पारे में भी 10 डिग्री तक की गिरावट आई, जिससे तेज ठंड के कारण लोगों को दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा।

इधर बर्फीली सर्दी के बीच प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में शुक्रवार रात का तापमान माइनस 5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। ये इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। शनिवार सुबह यहां जगह-जगह बर्फ  की मोटी परत जमी नजर आई। वहीं सीकर, बाड़मेर, जैसलमेर सहित कई जिलों में खेतों में बर्फ  जम गई। जयपुर, दौसा, अलवर सहित कई जिलों में सुबह से रात तक बर्फीली हवा का जोर रहा। इसके चलते मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान नागौर में 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं फतेहपुर में 2.3, सीकर 3.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडे रहे। राजधानी जयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमानर 18.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।

कल से फिर होगी बारिश, 27 को जयपुर में भी आसार

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27 जनवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के पश्चिमी उत्तरी भागों में 26 जनवरी को दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 27 जनवरी को तंत्र का सर्वाधिक असर रहेगा। इसके असर से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Read More Weather Update : पारा अभी से 36 डिग्री पार पहुंचा, होली के बाद और तेज होगी गर्मी

 

Read More जीवन भर के लिए एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय : शाही अंदाज में तेलुगू रस्मों से हुई शादी, दो अलग-अलग परंपराओं का संगम 

 

Read More जेसीटीएसएल को मिलने वाली पीएम-ई इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू, पूरी तरह प्रदूषण रहित

 

Tags: cold

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर
अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला वॉर पावर्स रेजोल्यूशन 47-53 के अंतर से गिर गया...
औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण
फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश
बिलाड़ा में जूलीफ़्लोरा हटाने की कार्यवाही जल्द करेगी सरकार: 25000 नए पौधों का रोपण, अवैध खनन और अतिक्रमण की जहां जहा शिकायत प्राप्त हुई वहां कार्रवाई हुई
अनहोनी : अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर
ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना