प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही करवाई थी पति की हत्या : पांच माह के प्रेम में रच डाला हत्या का षड्यंत्र, दोनों गिरफ्तार

आरोपियों को दो दिन के पीसी रिमाण्ड पर लिया गया

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही करवाई थी पति की हत्या : पांच माह के प्रेम में रच डाला हत्या का षड्यंत्र, दोनों गिरफ्तार
नारायण विहार थाना पुलिस ने रविवार को हुए ब्लाइण्ड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक नहीं हो इसलिए प्रेमी पूरी कार्रवाई के दौरान परिवार के साथ मौजूद रहा। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि आरोपी योगेश शर्मा (58)बुलंदशहर यूपी हाल नारायण विहार और मृतक की पत्नी आशा (33) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

जयपुर। नारायण विहार थाना पुलिस ने रविवार को हुए ब्लाइण्ड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक नहीं हो इसलिए प्रेमी पूरी कार्रवाई के दौरान परिवार के साथ मौजूद रहा। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि आरोपी योगेश शर्मा (58)बुलंदशहर यूपी हाल नारायण विहार और मृतक की पत्नी आशा (33) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों को दो दिन के पीसी रिमाण्ड पर लिया गया है। आरोपी ने खुद सूचना दी थी: एसएचओ गुंजन वर्मा ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हत्या के बाद खुद ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि किसी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। आरोपी योगेश ने ही मृतक को दो माह पहले ही एक वर्कशॉप पर काम पर लगवाया था। 

पांच माह के प्रेम में पति की हत्या का षड्यंत्र रच डाला
पुलिस के अनुसार भरतपुर निवासी आशा ने पांच माह के प्रेम में अपने ही पति की हत्या का षडयंत्र रच दिया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों की मुलाकात मृतक भूपसिंह के हाथ में फ्रैक्चर के बाद हुई। वहीं किसी तीसरे पर्सन के जरिए आरोपी के सम्पर्क में आई। करीब दो माह पहले ही आरोपी ने आशा के पति को काम पर लगवाया था। 

ऐसे की थी हत्या
आरोपी ने मृतक से मेलजोल बढ़ाया और घर आने जाने लगा। गत 22 नवम्बर को बातचीत करने के लिए बुलाया और गले मंे स्वापी से फंदा लगा कर नीचे गिरा दिया। पास में पडे रैग्यूलेटर से सिर पर वार किया और गले  में पड़ी स्वापी को निकाल कर गांठ ऐसे बांधी की लगे कि आत्महत्या की है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन  डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
लखावा-8 प्लांटेशन में प्लोटिंग कटवाने और फर्जीवाड़ा कर प्लांटेशन फेल होने का माना दोषी।
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज