सर्दी का असर बढ़ा, चूरू में रात सबसे सर्द

प्रदेश के अनेक हिस्सों में तापमान में गिरावट आने से सर्दी का असर बढ़ गया है।  माउण्ट आबू में रात का तापमान माइनस एक से प्लस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर। प्रदेश के अनेक हिस्सों में तापमान में गिरावट आने से सर्दी का असर बढ़ गया है।  माउण्ट आबू में रात का तापमान माइनस एक से प्लस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर शेखावाटी में रात का तापमान 5.1 डिग्री दर्ज हुआ, इससे लोग सर्दी से परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 3-4 दिन में उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इससे कई शहरों में तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। शेखावाटी अंचल में सर्दी का अधिक असर बना हुआ है। चूरू में बीती रात का तापमान 7 डिग्री दर्ज हुआ, जो चूरू में इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। उत्तरी हवाओं के चलने से राज्य के अनेक हिस्सों में गलन बढ़ी है। 

आने वाले दिनों में सर्दी का अधिक असर होगा। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 25.8 और रात का तापमान 11.8 डिग्री दर्ज हुआ। सर्दी का असर बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है, अलसुबह उठने वाले लोग अब थोड़ी देरी से बिस्तर छोड़ने लगे हैं। 

इन हिस्सों में सर्दी का अधिक रहा असर
प्रदेश के फतेहपुर शेखावाटी 5.1, सिरोही 9.3, संगरिया 7.4, चूरू 7, सीकर 6.8, पिलानी 7.8, अलवर 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

सर्दी के असर से खेतों में गिरेगा पाला
प्रदेश में धीरे-धीरे सर्दी अपना असर दिखा रही है। आने वाले दिनों में रात के तापमान के चार डिग्री से नीचे जाने के साथ ही खेतों में पाला गिरेगा, इससे रबी की फसल और सब्जियों पर विपरीत असर होगा। सब्जियां खराब हो जाएगी। राज्य सरकार ने इस बार रबी की बुवाई का लक्ष्य 117 लाख हैक्टेयर रखा है, जिसमें से अभी तक प्रदेश में 1.16 लाख हैक्टेयर में रबी की बुवाई हुई है। राज्य में करीब 82.56 प्रतिशत रबी की बुवाई हुई है। आने वाले दिनों में गेहूं की बुवाई में तेजी आएगी, गेहूं की बुवाई राज्य में 82.56 प्रतिशत ही हो पाई है। प्रगतिशील किसान नन्दकिशोर चौधरी ने बताया कि तेज सर्दी में ही गेहूं और जौ की बुवाई होती है, लेकिन तेज सर्दी में रबी की फसल और सब्जी में पाला गिर जाता है, इससे फसल को काफी नुकसान पहुंचता है।

Read More ग्रामीण संपर्क सड़कें वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर

Post Comment

Comment List

Latest News

 असर खबर का - जेसीबी की मदद से मलबे को बाहर फेंकवाया  असर खबर का - जेसीबी की मदद से मलबे को बाहर फेंकवाया
दैनिक नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत प्रशासन हरकत में आया।
क्या बंद हो जाएगा "मनरेगा"? संसद में नया बिल पेश करेगी सरकार, अब सिर्फ इतने दिन मिलेगी रोजगार की गारंटी
असर खबर का - अतिक्रमण की समस्या से आमजन को मिली राहत, ट्रैफिक व्यवस्था रहती थी प्रभावित
साथ आए युवक ने युवती को आनासागर झील में धकेला, जलकुंभी निकाल रहे युवक ने बचाया 
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग