स्कूलों में किताबों की कमी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित, सीमित संसाधनों के सहारे बच्चों को पढ़ाने का प्रयास

किताबें उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी

स्कूलों में किताबों की कमी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित, सीमित संसाधनों के सहारे बच्चों को पढ़ाने का प्रयास

प्रदेश में शिक्षा विभाग ने नया शैक्षणिक सत्र एक‌ जुलाई से प्रारंभ कर दिया गया है, लेकिन अब तक कई सरकारी स्कूलों में पाठ्यपुस्तकें नहीं पहुंच पाई हैं। इसके चलते विद्यार्थियों को बिना किताबों के ही पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

जयपुर। प्रदेश में शिक्षा विभाग ने नया शैक्षणिक सत्र एक‌ जुलाई से प्रारंभ कर दिया गया है, लेकिन अब तक कई सरकारी स्कूलों में पाठ्यपुस्तकें नहीं पहुंच पाई हैं। इसके चलते विद्यार्थियों को बिना किताबों के ही पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शिक्षक भी सीमित संसाधनों के सहारे बच्चों को पढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष कक्षा 1 से 6 तक का पाठ्यक्रम बदला गया था। उस समय भी किताबों की आपूर्ति समय पर नहीं हो सकी थी, जिसके कारण अर्धवार्षिक परीक्षाओं तक विद्यार्थियों को पुस्तकें नहीं मिल पाई थीं।

ऐसे में बच्चों को बिना किताबों के ही परीक्षा देनी पड़ी थी, जिससे उनके परिणामों पर भी असर पड़ा था। इस वर्ष भी स्थिति में विशेष सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। अभिभावकों और शिक्षकों ने विभाग से जल्द से जल्द पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर किताबें उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल