जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग : यात्री की बिगड़ी तबीयत, एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन की मेडिकल टीम पहले से अलर्ट

आवश्यक सुरक्षा और मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन

जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग : यात्री की बिगड़ी तबीयत, एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन की मेडिकल टीम पहले से अलर्ट

दिल्ली से विजयवाड़ा जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बन गई। पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फ्लाइट को जयपुर की ओर डायवर्ट करने का निर्णय लिया।

जयपुर। दिल्ली से विजयवाड़ा जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को सोमवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बन गई। पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फ्लाइट को जयपुर की ओर डायवर्ट करने का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार विमान सुबह करीब 6:42 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हुआ। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन की मेडिकल टीम पहले से अलर्ट पर थी।

लैंडिंग के तुरंत बाद बीमार यात्री को विमान से उतारकर एंबुलेंस के माध्यम से जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक यात्री की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अवगत कराया गया था, जिसके बाद सभी आवश्यक सुरक्षा और मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन किया गया। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई और किसी तरह की अन्य परेशानी की सूचना नहीं है। मेडिकल सहायता के बाद फ्लाइट के आगे के संचालन को लेकर एयरलाइन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब