मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना के प्रति किसानों में उत्साह : जयपुर जिले में अब तक 91 किसानों ने जमा करवाई राशि, 66 कृषक योजना से लाभान्वित

लाभान्वित किसान राहत के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे

मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना के प्रति किसानों में उत्साह : जयपुर जिले में अब तक 91 किसानों ने जमा करवाई राशि, 66 कृषक योजना से लाभान्वित
सहकारी भूमि विकास बैंक के अवधिपार ऋणी सदस्यों को राहत देने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना 2025-26 के प्रति जयपुर जिले के किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

जयपुर। सहकारी भूमि विकास बैंक के अवधिपार ऋणी सदस्यों को राहत देने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना 2025-26 के प्रति जयपुर जिले के किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जयपुर प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक की सचिव  रजनी गुप्ता ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए अब तक जिले के 91 किसानों ने 150.26 लाख रुपये की राशि बैंक में जमा करवाई है, जिसमें से 66 कृषकों को लाभान्वित करते हुए 154.50 लाख रुपए  की राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त राहत राशि प्रदान की चुकी है। 

गुप्ता ने बताया कि योजना से लाभान्वित किसान राहत के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना से अधिक से अधिक ऋणी सदस्यों को लाभान्वित करने के लिए जिले में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा पात्र कृषकों से समझाइश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक ऋणी सदस्यों को 30 जून, 2025 तक अपने हिस्से की देय राशि की 25 प्रतिशत राशि जमा करवाना आवश्यक है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत