हस्तशिल्प निर्यात को रफ्तार देने के लिए ईपीसीएच का ‘एग्रेसिव एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ 

EPCH का बड़ा कदम

हस्तशिल्प निर्यात को रफ्तार देने के लिए ईपीसीएच का ‘एग्रेसिव एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ 
हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (EPCH) ने वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए ‘एग्रेसिव एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन 2026-27’ की रूपरेखा तैयार की है। डॉ. नीरज खन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में जोधपुर, सहारनपुर और आगरा जैसे शहरों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाने और यूरोपीय संघ व अमेरिका में ओवरसीज वेयरहाउस स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

जयपुर। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की प्रशासन समिति की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हस्तशिल्प निर्यात को गति देने और वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए ‘एग्रेसिव एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन 2026-27’ पर विस्तार से चर्चा हुई। वर्ष 2025-26 में हस्तशिल्प निर्यात 33,425.26 करोड़ रुपये रहा, जबकि अप्रैल-जुलाई 2026-27 में यह 12,307.97 करोड़ रुपये रहा। समिति ने मौजूदा वृद्धि दर को सरकार के महत्वाकांक्षी निर्यात लक्ष्यों के अनुरूप नहीं मानते हुए विशेष उपायों पर जोर दिया। 

मिशन के तहत जोधपुर, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और दिल्ली-एनसीआर में कौशल विकास, डिजाइन, परीक्षण और कॉमन फैसिलिटी सेंटर विकसित किए जाएंगे। यूरोपीय संघ और अमेरिका में ओवरसीज वेयरहाउस एवं सप्लाई चेन सुविधा विकसित करने का भी प्रयास होगा। भारतीय मेलों में भाग लेने वाले सदस्यों को विपणन सहायता, आईएचजीएफ दिल्ली फेयर की भागीदारी दर में कमी तथा प्रदर्शकों को अतिरिक्त सुविधाएं देने का प्रस्ताव है। समिति ने आईएचजीएफ दिल्ली फेयर के कार्यों में तेजी के लिए सात सदस्यीय स्टीयरिंग कमेटी गठित करने का निर्णय भी लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

तीर्थ यात्रा के नाम पर ठगी, ट्रैवल्स संचालक गिरफ्तार तीर्थ यात्रा के नाम पर ठगी, ट्रैवल्स संचालक गिरफ्तार
पार्श्वनाथ जी की धार्मिक यात्रा कराने का झांसा देकर ऑनलाइन एडवांस राशि लेकर मोबाइल नंबर ब्लॉक करने वाले आरोपी को...
ट्रंप का बड़ा ऐलान! इस साल उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से फिर मुलाकात करेंगे, परमाणु हथियारों पर भी किया बड़ा दावा
नेपाल में सेना प्रमुख धीरज सेठ का सम्मान समारोह: नौ पूर्व सैनिकों को योद्धा सेवा सम्मान से नवाजा, योगदान की सराहना
राजस्थान के 2200 वाहनों की मध्यप्रदेश में फिटनेस पर उठे सवाल, बिना पर्याप्त जांच फिटनेस देने के आरोप; विभागीय जांच की मांग तेज
रक्षाबंधन पर जयपुर की महिलाओं को बड़ी राहत, JCTSL की सभी लो-फ्लोर बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
राजस्थान में पीएम गति शक्ति पोर्टल पर राजस्व भूमि की किस्म और विवरण होंगे मैप, बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन चयन होगा आसान
हस्तशिल्प निर्यात को रफ्तार देने के लिए ईपीसीएच का ‘एग्रेसिव एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’