एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की मैपिंग से निर्यात और निवेश बढ़ाने पर जोर, किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए प्रसंस्करण और निर्यात पर फोकस

35 स्थानों पर भूमि आवंटित हो चुकी

एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की मैपिंग से निर्यात और निवेश बढ़ाने पर जोर, किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए प्रसंस्करण और निर्यात पर फोकस
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कृषि उपज को प्रसंस्करण, बाजार और निर्यात से जोड़कर किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के निर्देश। उन्होंने एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की फसलवार मैपिंग और पूरी वैल्यू चेन विकसित करने पर जोर। राजस्थान फूड पार्क डेवलपमेंट पॉलिसी-2026 के तहत 39 फूड पार्क प्रस्तावित।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रदेश में कृषि उपज को प्रसंस्करण, बाजार और निर्यात से जोड़कर किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावित एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की फसल एवं क्षेत्रवार विस्तृत मैपिंग कर आर्थिक, निवेश और निर्यात संभावनाएं चिन्हित करने तथा ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा। शासन सचिवालय में आयोजित हितधारकों की बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि क्लस्टर्स को केवल उत्पादन और प्रसंस्करण तक सीमित नहीं रखा जाए। छंटाई, श्रेणीकरण, पैकेजिंग, शीत भंडारण, प्रसंस्करण, परिवहन, आपूर्ति, ब्रांड निर्माण और बाजार से जुड़ाव की पूरी मूल्य श्रृंखला विकसित की जाए। इससे फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आएगी और किसानों को बेहतर बाजार एवं मूल्य मिल सकेगा।

मुख्य सचिव ने नाबार्ड को क्लस्टर्स की आर्थिक संभावनाओं के साथ किसान उत्पादक संगठनों की मैपिंग के निर्देश दिए। उद्योग विभाग ने बड़े कृषि प्रसंस्करण उद्यमों और निजी निवेश को आकर्षित करने पर जोर दिया। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अनुसार राजस्थान फूड पार्क डेवलपमेंट पॉलिसी-2026 के तहत 39 फूड पार्क प्रस्तावित हैं, जिनमें 35 स्थानों पर भूमि आवंटित हो चुकी है। प्रदेश में 2 मेगा फूड पार्क, 4 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स और 6 आरआईआईसीओ/स्पाइस पार्क उपलब्ध हैं। मूंग, सरसों, सोयाबीन, किन्नू, अनार, अमरूद, संतरा, इसबगोल, जीरा और लहसुन आधारित 10 क्लस्टर्स विकसित किए जा रहे हैं।

 

Read More सवाई माधोपुर में पांच इंच से ज्यादा बारिश : झालवाड़ में बांधों के गेट खोले, जयपुर में देर रात तक होती रही बारिश

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम
राजस्थान में निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। शाम 6 बजे मतदान खत्म...
विश्वकर्मा दिवस पर विद्युत प्रसारण निगम के श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश, पात्र श्रमिकों को नियमों के तहत मिलेगा पूरा वेतन
पूर्व IAS अधिकारी राकेश वर्मा और अभिनेत्री फिरदौस बानो कांग्रेस में शामिल, अजय राय ने किया दोनों का स्वागत
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती, 40 संवेदनशील स्थलों पर हाईटेक निगरानी 
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दलितों के प्रदर्शन के बाद सड़क शुद्धिकरण पर तेलंगाना में सियासी बवाल, कांग्रेस ने बीआरएस पर लगाए गंभीर आरोप
नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए यूएई की बड़ी मदद, 38 टन राहत सामग्री लेकर चौथा विमान रवाना; एक करोड़ डॉलर सहायता