पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- शराब बिक्री का समय बढ़ाने का विचार चिंताजनक और जनविरोधी

महिला सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए खतरा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- शराब बिक्री का समय बढ़ाने का विचार चिंताजनक और जनविरोधी

आबकारी विभाग के शराब की दुकानों के समय बढाने के विचार पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा है कि देर रात तक शराब की बिक्री सीधे तौर पर अपराध और महिलाओं के विरुद्ध असुरक्षा को बढ़ावा देती है।

जयपुर। आबकारी विभाग के शराब की दुकानों के समय बढाने के विचार पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा है।
गहलोत ने कहा है कि देर रात तक शराब की बिक्री सीधे तौर पर अपराध और महिलाओं के विरुद्ध असुरक्षा को बढ़ावा देती है। इसी को रोकने हेतु हमने कड़ा फैसला लेकर समय सीमा 8 बजे तय की थी। मुझे आज भी याद है कि इस फैसले का पूरे प्रदेशभर में खासकर माताओं और बहनों ने जोरदार स्वागत किया था।

भाजपा सरकार का शराब बिक्री का समय बढ़ाने का विचार अत्यंत चिंताजनक और जनविरोधी है। नैतिकता और सामाजिक सरोकारों को ताक पर रखकर लिए जाने वाले ऐसे निर्णयों का हम कड़ा विरोध करते हैं। राज्य सरकार को ऐसा कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए जो सीधा महिला सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए खतरा बने।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च