पूर्व सीएम गहलोत ने गिग वर्कर्स से मुलाकात कर किया संवाद

गिग वर्कर्स की समस्याओं को राष्ट्रीय पटल पर उठाया

पूर्व सीएम गहलोत ने गिग वर्कर्स से मुलाकात कर किया संवाद

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट को लागू नहीं किया, जिसके कारण गिग वर्कर्स परेशान हैं।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को अपने आवास पर इंटरनेट ऐप आधारित कंपनियों के कैब चालकों, डिलीवरी पर्सन और अन्य गिग वर्कर्स के साथ संवाद किया। इस दौरान गहलोत ने उनसे संवाद में उनकी परेशानियों को जानते हुए कहा कि उनकी पीड़ा को सरकार तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, गहलोत ने इस दौरान कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश में पहली बार इंटरनेट आधारित कंपनियों में काम करने वाले गिग वर्कर्स की समस्याओं को राष्ट्रीय पटल पर उठाया। उनके मार्गदर्शन में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने देश में पहली बार गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट बनाया, जिसमें उनकी समस्याओं जैसे काम के घंटे तय होने, इंश्योरेस ना होने, जॉब सिक्योरिटी न होने का समाधान था और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था थी।

राजस्थान के बाद कर्नाटक एवं तेलगांना की राज्य सरकारों ने भी ऐसा कानून बनाया। राहुल गांधी के दबाव में केन्द्र सरकार को भी बजट में गिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 में पहली बार एग्रीगेटर, गिग वर्कर और प्लेटफॉर्म वर्कर को परिभाषित किया और पहली बार गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए कानूनी प्रावधान पेश करने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि केन्द्र सरकार ने अभी तक कानून नहीं बनाया। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट को लागू नहीं किया, जिसके कारण गिग वर्कर्स परेशान हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ