चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी, प्रज्ञा केवलरमानी को RSMML के एमडी का कार्यभार दिया गया
कार्मिक विभाग ने इस बाबत आदेश जारी किए
राज्य सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपते हुए आदेश जारी किए
जयपुर। राज्य सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपते हुए आदेश जारी किए। एसीएस कुलदीप रांका को टीएडी सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।भवानीसिंह देथा को आयोजना सचिव, सुबीर कुमार, प्रमुख सचिव, को उच्च शिक्षा सचिव का अतिरिक्त कार्यभार तथा प्रज्ञा केवलरमानी को RSMML के एमडी का कार्यभार दिया गया है।
कार्मिक विभाग ने इस बाबत आदेश जारी किए। अधिकारियों को यह जिम्मेदारी विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए दी गई है। उल्लेखनीय है कि तीन इस के दिल्ली में डेपुटेशन पर जाने के कारण उन्हें हाल ही रिलीज किया गया है, इसके बाद रिक्त हुए पदों का चार आईएएस को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Apr 2026 17:55:45
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...

Comment List