लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर को पटियाला से किया गिरफ्तार

ज्वैलर्स के यहां डकैती मामला

लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर को पटियाला से किया गिरफ्तार
चौमूं में करीब दो साल पूर्व ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े डकैती करने के मामले में फरार चल रहे लॉरेंस गैंग के सदस्य गैंगस्टर विक्रम बराड़ को पुलिस ने पंजाब की पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

जयपुर। चौमूं में करीब दो साल पूर्व ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े डकैती करने के मामले में फरार चल रहे लॉरेंस गैंग के सदस्य गैंगस्टर विक्रम बराड़ को पुलिस ने पंजाब की पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम इस डकैती का मास्टरमाइंड था। पुलिस इसे पटियाला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार देर रात चौमूं लेकर पहुंची। पुलिस ने इसे रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। चौमूं थाने के आसपास कड़ी सुरक्षा लगाई गई है। पैर में चोट होने के कारण इसे बैसाखियों के सहारे कोर्ट में पहुंचाया गया। थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से चौमूं पुलिस थाने में हथियार लैस क्यूआरटी स्पेशल कमांडो लगाए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है। आरोपी विक्रम के खिलाफ राजस्थान के अलावा कई राज्यों में कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। फिल्म अभिनेता सलमान खान को भी इसी के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बदमाश ने गोल्डी बराड़ की मदद कर थी। एनआईए ने पंजाबी गायब मूसेवाला हत्याकांड समेत कई वारदातों में बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के करीबी विक्रम बराड़ को संयुक्त अरब अमीरात से डिपोर्ट किया था। 

यह है मामला
चौमूं के मुख्य बाजार स्थित एमके संस ज्वैलर्स पर 11 अप्रैल 2021 को दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर डकैती की थी। इसमें करीब 12 लाख रुपए नगद और डेढ़ किलो सोना और डेढ़ किलो चांदी लेकर बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मास्टरमाइंड आरोपी विक्रम काफी समय से फरार चल रहा था, जिसको पुलिस ने पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सांगानेर में आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल ने सुनी 'मन की बात, कहा- प्रधानमंत्री प्रेरक कहानियों से समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा सांगानेर में आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल ने सुनी 'मन की बात, कहा- प्रधानमंत्री प्रेरक कहानियों से समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सांगानेर में स्थानीय निवासियों और आदिवासी महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन...
"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी