शहर में जगह-जगह बने कचरा डिपो
जयपुर। शहर में साफ-सफाई के लिए जिम्मेदार नगर निगम जयपुर ग्रेटर में सफाई नहीं हो रही है और जगह-जगह कचरे के अस्थाई डिपो बने हुए है। शहर के मुख्य क्षेत्र के साथ ही बाहरी इलाकों में भी सड़क किनारे कचरा डाला जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम जयपुर ग्रेटर में लगभग पांच साल से डोर टू डोर कचरा संग्रहण का काम करने वाली बीवीजी कंपनी को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद निगम ग्रेटर प्रशासन अपने स्तर पर कचरा संग्रहण शुरू किया। अब निगम ग्रेटर प्रशासन ने मालवीय नगर एवं मुरलीपुरा जोन में निजी फर्मों का डोर टू डोर कचरा संग्रहण का काम सौपा दिया है। शेष मालवीय नगर, सांगानेर, जगतपुरा, झोटवाड़ा एवं विद्याधर नगर जोन में निजी फर्म को कचरा संग्रहण की जिम्मेदारी देने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। अब शहर के मालवीय नगर, जगतपुरा, मानसरोवर, प्रताप नगर, सांगानेर सहित विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे कचरा डाला जा रहा है। जगह जगह कचरे के ढ़ेर होने से क्षेत्र में बदबू फैलने के साथ ही मौसमी बीमारियों की संभावना भी बनी रहती है।
जन्माष्टमी पर सफाई के निर्देश
शहर में जन्माष्टमी के मध्य रात्रि के बाद शनिवार को शहर की साफ सफाई के लिए निगम ग्रेटर आयुक्त ने सभी जोन उपायुक्त एवं सफाई कार्य में लगे अधिकािरयों को सख्त मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए हैै।

Comment List