राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक, कहा- उनका निधन अपूरणीय क्षति

परिजनों को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक, कहा- उनका निधन अपूरणीय क्षति

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राजपाल ने कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजपाल ने कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है। स्व. अजीत पवार लोकप्रिय जन नेता थे। वह सबको साथ लेकर चलने वाले आदर्श व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि स्व. पवार शुचिता से जुड़े जन सेवा को समर्पित राजनीतिज्ञ थे। राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और उनके परिजनों को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा-'महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार  की विमान दुर्घटना में निधन की सूचना अत्यंत दुखद है, एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और समर्पित जनसेवक के रूप में उन्होंने महाराष्ट्र के विकास व जनकल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उनका जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है, इस दुःख की घड़ी में मेरी गहन संवेदनाएं उनके परिजनों, समर्थकों के साथ है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल पवार परिवार को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें'।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह