ज्ञानेश कुमार ने मनमानी की, 13 करोड़ नाम काटे : पायलट

दोनों चुनाव आयुक्तों को नजरअंदाज करने की कही बात

ज्ञानेश कुमार ने मनमानी की, 13 करोड़ नाम काटे : पायलट
जयपुर में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही और पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश भर में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से काटे गए। पायलट ने आरोप लगाया कि संस्था सत्ताधारी दल की मदद कर रही है और देश में 'वोटबंदी' का दौर जारी है।

जयपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने रविवार को जयपुर में कहा कि चुनाव आयोग के तीन सदस्य होते हैं और फैसले सर्वसम्मति या बहुमत से होते हैं। लेकिन ज्ञानेश कुमार ने दोनों आयुक्तों को साइड कर मनमानी शुरू कर दी। ईआरओ की ताकत अपने पास रखकर दिल्ली से नाम काटे-जोड़े।  पायलट ने कहा कि देश में 13 करोड़ नाम काटे गए। आबादी बढ़ने के बावजूद पहली बार मतदाता घटे। हरियाणा, बिहार, बंगाल में टारगेटेड वोट कटिंग हुई। पहले नोटबंदी, अब वोटबंदी हो रही है। दो आयुक्तों ने भी रिकॉर्ड पर कहा कि संस्था सत्ताधारी पार्टी की मदद कर रही है। विश्वास टूट गया है।

आचार संहिता में भी एनडीए खातों में पैसा डालने की अनुमति दी गई। देशभर में इन्हें बर्खास्त करने की मांग हो रही है। ताकत प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से आ रही है। राजस्थान में अकाल पर पायलट ने कहा कि सरकार की प्लानिंग फेल है। ध्यान सिर्फ सत्ता पर है। पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग हुआ। पंजाब में नशा और गैंगस्टर बढ़े, कानून-व्यवस्था खत्म। कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। लोग दोबारा कांग्रेस को जिम्मेदारी देना चाहते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरसीए अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए श्रीगंगानगर टीम घोषित, सलाऊदीन को कप्तानी और राहुल सहारण को उप-कप्तानी मिली आरसीए अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए श्रीगंगानगर टीम घोषित, सलाऊदीन को कप्तानी और राहुल सहारण को उप-कप्तानी मिली
जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर ने राजस्थान क्रिकेट संघ की राज्य स्तरीय अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम की घोषणा कर...
जयपुर में देवनानी से मिले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायी अनुभव और संसदीय परंपराओं पर हुआ मंथन
पेरिस में यूक्रेन को मदद के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे, ईयू-नाटो से फ्रांस के बाहर निकलने की मांग
किन्नर के डेरे में चोरी के बाद तीन गाड़ियों में लगाई आग, लाखों के जेवर और 12.70 लाख रुपये ले गए बदमाश
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन नहीं थमेगा, कांग्रेस ने कहा-  अब बचना मुश्किल है, गिरफ्तारी दो और जेल जाओ
भदोही के कालीन उद्योग को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1,340 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात
ज्ञानेश कुमार ने मनमानी की, 13 करोड़ नाम काटे : पायलट