हवामहल आमेर जोन ने की कार्रवाई : चौगान स्टेडियम के पास अवैध डेयरी को ढहाया, लोगों ने ली राहत की सांस

सतर्कता शाखा और पुलिस का भारी जाप्ता रहा तैनात

हवामहल आमेर जोन ने की कार्रवाई : चौगान स्टेडियम के पास अवैध डेयरी को ढहाया, लोगों ने ली राहत की सांस

नगर निगम क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत नगर निगम के हवामहल आमेर जोन में चौगान स्टेडियम के पास सरकारी भूमि पर बनी अवैध डेयरी पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए इसे ध्वस्त किया। हवामहल आमेर जोन उपायुक्त सीमा चौधरी ने बताया कि चौगान स्टेडियम के पास गोविंद देव जी रोड पर चल रही अवैध डेयरियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

जयपुर। नगर निगम क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत नगर निगम के हवामहल आमेर जोन में चौगान स्टेडियम के पास सरकारी भूमि पर बनी अवैध डेयरी पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए इसे ध्वस्त किया। हवामहल आमेर जोन उपायुक्त सीमा चौधरी ने बताया कि चौगान स्टेडियम के पास गोविंद देव जी रोड पर चल रही अवैध डेयरियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यह डेयरियां लंबे समय से बिना अनुमति संचालित हो रही थीं, जिनके कारण सड़क पर गंदगी, दुर्गंध के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने शिकायत दी थी कि दिनभर एवं रात में खुले में छोड़े गए पशु सड़क पर आ जाते हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और कई बार दुर्घटनाओं की नौबत तक आ चुकी है। मंदिर व गोविंद देव जी आने जाने वाले भक्तों सहित आसपास की कॉलोनियों के लोग लंबे समय से असुविधा झेल रहे थे।

सतर्कता शाखा और पुलिस का भारी जाप्ता रहा तैनात
उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अवैध पशु डेयरी के खिलाफ  क्षेत्रीय नागरिकों की शिकायतों के बाद निगम टीम मौके पर पहुंची और सड़क के किनारे तथा सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर गंदगी फैली हुई थी। नगर निगम पहले भी इन संचालकों को नोटिस जारी कर चुका था, लेकिन डेयरी संचालकों की ओर से अवैध संचालन जारी रखा गया। ऐसे में सतर्कता टीम और निरीक्षण टीम की ओर से संयुक्त कार्रवाई कर जेसीबी की सहायता से अवैध डेयरियों को हटाया गया तथा गंदगी को तुरंत साफ  कराया गया। निगम की टीम ने डेयरियों से जुड़े सामान हटाते हुए संबंधित संचालकों को अंतिम चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध संचालन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा