जयपुर के हाथी गांव में अब हाई-टेक सुरक्षा: हाथियों पर रखी जाएगी 24 घंटे नज़र!

अब 24 घंटे निगरानी और बेहतरीन सुरक्षा मिल सकेगी

जयपुर के हाथी गांव में अब हाई-टेक सुरक्षा: हाथियों पर रखी जाएगी 24 घंटे नज़र!

हाथियों के संरक्षण और सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए, एक निजी फाइनेंस कम्पनी ने अपनी महत्वाकांक्षी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत जयपुर के हाथी गांव को 15 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे दान किए हैं

जयपुर। हाथियों के संरक्षण और सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए, एक निजी फाइनेंस कम्पनी ने अपनी महत्वाकांक्षी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत जयपुर के हाथी गांव को 15 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे दान किए हैं। यह पहल लगभग 70 हाथियों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगी, जिन्हें अब 24 घंटे निगरानी और बेहतरीन सुरक्षा मिल सकेगी।

सहायक वन संरक्षक वन्यजीव, चिड़ियाघर जयपुर प्राची चौधरी ने बताया कि यह पहल हाथियों के कल्याण और उनके सुरक्षित वातावरण के प्रति एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इन कैमरों से न केवल हाथियों की गतिविधियों पर नज़र रखी जा सकेगी, बल्कि किसी भी अनधिकृत गतिविधि या खतरे को भी तुरंत भांपा जा सकेगा, जिससे हाथी गांव और उसके निवासियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर रेंजर गौरव चौधरी भी मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं