झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा, विजय द्वार से चित्रकूट स्टेडियम तक निकाली जाएगी रैली
लोगों को भारत की राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण भी किया
ऑपरेशन सिंदूर में भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने को आज शाम 4:30 बजे झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विजय द्वार से चित्रकूट स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी
जयपुर। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने को आज शाम 4:30 बजे झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विजय द्वार से चित्रकूट स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वे खुद विजय द्वार से चित्रकूट स्टेडियम तक निकाली जाने वाली यात्रा की तैयारियां कर रहे हैं। जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने आज क्षेत्र के लोगों से मिलकर तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने लोगों को भारत की राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण भी किया है।

Comment List