एक दिन में एसीबी ने सात घूसखोर दबोचे : कोटखावदा थानाप्रभारी, नांदौती का एएसआई, अलवर में बाबू, दो संविदाकर्मी, बूंदी में जेईएन और ठेकेदार गिरफ्तार

एडीजी दिनेश एमएन के नेतृत्व में सभी घूसखोरों के आवास व अन्य ठिकानों पर जांच जारी

एक दिन में एसीबी ने सात घूसखोर दबोचे : कोटखावदा थानाप्रभारी, नांदौती का एएसआई, अलवर में बाबू, दो संविदाकर्मी, बूंदी में जेईएन और ठेकेदार गिरफ्तार
एसीबी की टीमों ने सोमवार को चार जिलों में कार्रवाई कर सात घूसखोरों का दबोचा।

जयपुर। एसीबी की टीमों ने सोमवार को चार जिलों में कार्रवाई कर सात घूसखोरों का दबोचा। एसीबी ने पुलिस के थानाप्रभारी कोटखावदा और एएसआई को घूस लेते ट्रेप किया। एडीजी दिनेश एमएन के नेतृत्व में सभी घूसखोरों के आवास व अन्य ठिकानों पर जांच जारी है।

थानाप्रभारी 50 हजार की घूस लेते दबोचा
एसीबी जयपुर की टीम ने कमिश्नरेट के कोटखावदा थानाप्रभारी जगदीश तंवर को परिवादी से 50 हजार रुपए की घूस लेते रंगेहाथों दबोच लिया। एएसपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि उसके विरुद्ध दर्ज प्रकरण में गिरफ्तारी के समय उससे घूस की मांगी गई। अब परिजनों की गिरफ्तारी होने पर उनका पुलिस रिमाण्ड नहीं लेने तथा तुरन्त न्यायालय में पेश करने की एवज में थानाप्रभारी 50 हजार रुपए की घूस की मांग रहा है। शेखावत ने थानाप्रभारी जगदीश तंवर निवासी विजयपथ मानसरोवर को घूस लेते दबोच लिया। तंवर ने घूस अपने सरकारी आवास के बाहर धूप सेंकते समय ली।

एएसआई 10 हजार रुपए लेते गिरफ्तार
एसीबी की जयपुर शहर द्वितीय टीम ने नांदौती(करौली) में कार्रवाई कर निहाल सिंह सहायक उप निरीक्षक को 10 हजार रुपए लेते रंगेहाथों पकड़ा है। एसीबी के एएसपी राजपाल गोदारा ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि थाने में दर्ज चोरी के प्रकरण में उसे मुल्जिम नहीं बनाने की एवज में अनुसंधान अधिकारी निहाल सिंह 55 हजार रुपए मांगकर परेशान कर रहा है। टीम ने सत्यापन कर निहाल सिंह निवासी करौली हाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस नांदौती जिला करौली को 10 हजार रुपए लेते दबोच लिया।

यूआईटी के कनिष्ठ लिपिक सहित दो संविदाकर्मी 32 हजार लेते गिरफ्तार

एसीबी की अलवर टीम ने यूआईटी अलवर के कनिष्ठ लिपिक मुकेश कुमार सहित दो संविदाकर्मियों को परिवादी से 32 हजार रुपए लेते पकड़ा। एसीबी एएसपी विजय सिंह ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि उसके भूखण्ड का पट्टा जारी करने की एवज में यूआईटी केकनिष्ठ लिपिक मुकेश कुमार व सहयोगी संविदाकर्मियों 32 हजार रुपए की घूस मांगकर परेशान कर रहे हैं। टीम ने सत्यापन कर मुकेश कुमार चौधरी निवासी मेहंदी बाग मोहल्ला डिग्गी चौराहे के पास जयपुर रोड अलवर व संविदाकर्मी नरेन्द्र कुमार निवासी अलवर हाल कम्प्यूटर ऑपरेटर संस्थापन शाखा और कमलेश सैनी निवासी जोहड़ा अलवर हाल सिक्योरिटी गॉर्ड संस्थापन शाखा को 32 हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया। इसमें पट्टा शुल्क राशि 12 हजार भी शामिल है।

कनिष्ठ अभियंता व ठेकेदार 20 हजार लेते गिरफ्तार
एसीबी की कोटा टीम ने बूंदी में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता राजेन्द्र कुमार मीणा व ठेकेदार कन्हैयालाल को 20 हजार रुपए लेते पकड़ लिया। एसीबी के एएसपी ठाकुर चन्द्रशील ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी होटल के पास से निकली 11000 केवी लाइन को शिफ्ट करने की एवज में बिजली विभाग नमाना बूंदी के कनिष्ठ अभियन्ता राजेन्द्र कुमार मीणा व ठेकेदार कन्हैयालाल 30 हजार रुपए मांगकर परेशान कर रहे हैं। टीम ने शिकायत का सत्यापन कर राजेन्द्र कुमार मीणा निवासी अलीगढ़ उनियारा टोंक हाल कनिष्ठ अभियन्ता कार्यालय सहायक अभियन्ता नमाना बूंदी तथा कन्हैयालाल निवासी सदर बूंदी हाल ठेकेदार को 20 हजार रुपए लेते पकड़ लिया। इन्होंने सत्यापन के दौरान 10 हजार रुपए लिए थे।

घूसखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। एसीबी टीम ने सोमवार को सात घूसखोरों को दबोचा। इनमें से एक थानाप्रभारी भी शामिल है। -बीएल सोनी, महानिदेशक एसीबी

Post Comment

Comment List

Latest News

एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने गुरुवार को पालड़ी मीणा स्थित सरदार रामसिंह मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय उच्च...
डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…