कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक वन स्वीकृति, अभी वन भूमि का हस्तांतरण नहीं 

निर्धारित शर्तों की पूर्ण पालना अनिवार्य होगी

कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक वन स्वीकृति, अभी वन भूमि का हस्तांतरण नहीं 
कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे परियोजना को केंद्र सरकार से सैद्धांतिक वन स्वीकृति (स्टेज-1) मिल गई है, लेकिन इसे अंतिम वन अनुमति नहीं माना जाएगा। केंद्र ने स्पष्ट किया है कि स्टेज-1 की मंजूरी मिलने मात्र से निर्माण एजेंसी को वन भूमि का हस्तांतरण नहीं किया जा सकेगा।

जयपुर। कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे परियोजना को केंद्र सरकार से सैद्धांतिक वन स्वीकृति (स्टेज-1) मिल गई है, लेकिन इसे अंतिम वन अनुमति नहीं माना जाएगा। केंद्र ने स्पष्ट किया है कि स्टेज-1 की मंजूरी मिलने मात्र से निर्माण एजेंसी को वन भूमि का हस्तांतरण नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए निर्धारित शर्तों की पूर्ण पालना अनिवार्य होगी। केंद्र सरकार ने स्वीकृति के साथ कई शर्तें तय की हैं। इनकी अनुपालन रिपोर्ट राज्य वन विभाग और निर्माण एजेंसी को प्रस्तुत करनी होगी। रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद ही केंद्र सरकार स्टेज-2 की अंतिम वन स्वीकृति पर विचार करेगी।

निर्धारित सभी शर्तों को पांच वर्ष की अवधि के भीतर पूरा करना होगा। यदि इस अवधि में शर्तों की पालना नहीं होती है तो सैद्धांतिक स्वीकृति निरस्त भी की जा सकती है। ऐसे में एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए स्टेज-1 की मंजूरी को महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक निर्माण की दिशा में अभी कई प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। अब निर्माण एजेंसी और राज्य वन विभाग के सामने केंद्र की शर्तों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने की चुनौती है। अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही वन भूमि हस्तांतरण का रास्ता साफ होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जन आधार से 96 फीसदी से अधिक आबादी जुड़ी, 1.63 लाख करोड़ से अधिक का डीबीटी हस्तांतरण  जन आधार से 96 फीसदी से अधिक आबादी जुड़ी, 1.63 लाख करोड़ से अधिक का डीबीटी हस्तांतरण 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी और...
Weather Update : राजस्थान में फिर बढ़ी दिन की गर्मी, 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा 
बॉस हो तो ऐसा : दिवाली बोनस में मिला आईफोन 16, वीडियो देख लोगों ने पूछा- नौकरी मिलेगी क्या?
अंगदाता सम्मान समारोह : मृत्यु के बाद भी जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान
सहकारिता विभाग में 55 पदों पर डीपीसी का इंतजार : 15 नवंबर की समयसीमा नजदीक, अब तक कवायद नहीं 
सब्जी मंडी बनी फैशन रैंप, मूली-धनिया लेकर उतरे मॉडल्स; वीडियो वायरल
राष्ट्रीय सम्मेलन का हिस्सा बने किराना किंग के मनीष जैन, उद्योग जगत की हस्तियों से मिले