जयपुर की दो अदालतों में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, कोर्ट परिसर खाली कराए गए

मेल के बाद मेट्रो कोर्ट के जज पवन कुमार ने तुरंत पुलिस कमिश्नर को सूचना दी

जयपुर की दो अदालतों में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, कोर्ट परिसर खाली कराए गए
जयपुर में 30 मई की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब मेट्रो कोर्ट (प्रथम) और फैमिली कोर्ट, ज्योति नगर में बम धमाके की धमकी वाला ई-मेल मिला

जयपुर। जयपुर में 30 मई की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब मेट्रो कोर्ट (प्रथम) और फैमिली कोर्ट, ज्योति नगर में बम धमाके की धमकी वाला ई-मेल मिला। मेल में बताया गया कि 29 मई को सुबह 4:49 बजे तीन आईडी प्लांट किए गए हैं और 30 मई को दोपहर 2 बजे तक धमाका किया जाएगा। धमकी के बाद दोनों कोर्ट परिसरों को तुरंत खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।

मेल भेजने वाले ने खुद को एक पूर्व नक्सली बताया है और दावा किया कि वह हाल ही में 'आईडी ऑपरेशन' में शामिल था। उसने लिखा कि पोलित ब्यूरो के हाई कमांड से उसे यह जानकारी मिली है कि कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं। इस मेल के बाद मेट्रो कोर्ट के जज पवन कुमार ने तुरंत पुलिस कमिश्नर को सूचना दी।

कोर्ट बंद होने के कारण ई-मेल 30 मई की सुबह 8:15 बजे देखा गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने जयपुर मेट्रो कोर्ट में एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया और परिसर को सुरक्षित घोषित किया। वहीं, ज्योति नगर स्थित फैमिली कोर्ट में अब भी तलाशी जारी है।

पुलिस की जांच चल रही है कि मेल किसने और कहां से भेजा। शुरुआती जांच में इसे साइबर क्राइम मानते हुए साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। प्रशासन की ओर से कोर्ट परिसरों की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। फिलहाल, कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी ने लगाई 1,700 रुपये की छलांग, सोना हुआ सस्ता

Tags: courts  

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई