राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह

पुलिस जवान तैनात

राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह
आयकर विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं और टैक्स चोरी की शिकायतों पर राजस्थान के तीन निजी अस्पतालों पर छापेमारी की। जयपुर, झुंझुनूं और बहरोड़ स्थित पार्क ग्रुप के अस्पतालों में सुबह पहुंचे अधिकारियों ने पुलिस तैनात कर रिकॉर्ड खंगाले। बोगस बिलिंग और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी है।

जयपुर। आयकर विभाग ने सोमवार सुबह राजस्थान के तीन निजी अस्पतालों पर छापेमारी की। कार्रवाई पार्क ग्रुप से जुड़े जयपुर के मानसरोवर स्थित अमर मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, झुंझुनूं के चूरू रोड स्थित आरआर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ स्थित पार्क हॉस्पिटल में हुई। टीमें सुबह करीब 5 से 6:30 बजे के बीच पहुंचीं। अस्पतालों के प्रवेश-निकास द्वार बंद कर दिए गए तथा पुलिस जवान तैनात किए गए। बाहर से आने-जाने पर रोक लगाई गई।

आयकर अधिकारियों ने स्टाफ से पूछताछ की, कंप्यूटर, मोबाइल और डिजिटल डेटा जब्त कर रिकॉर्ड खंगाले। सर्वर रूम और दस्तावेजों की जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार, विभाग को बड़े पैमाने पर नकद लेन-देन और वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी मिली थी। सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं जैसे ईसीएचएस, आरजीएचएस, आयुष्मान और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से जुड़े रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में हैं। अनुमान है कि समूह के अस्पतालों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी सामने आ सकती है। खबर लिखने तक कार्रवाई जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं.. भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर 'वैचारिक शून्यता' और दिशाहीन नेतृत्व का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव...
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर
पाकिस्तान में सियासी भूचाल: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल, 270 से ज्यादा पीटीआई नेता हिरासत में
राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह