मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी कार्यालय में की पीसी : भारत दुनिया की उभरती हुई शक्ति बन रहा, कहा- चुनौतियों से जूझ रहे भारत को मोदी ने आगे बढ़ाया

मोदी सरकार के 11 साल होने पर बताए काम, उपलब्धियां और योजनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी कार्यालय में की पीसी : भारत दुनिया की उभरती हुई शक्ति बन रहा, कहा- चुनौतियों से जूझ रहे भारत को मोदी ने आगे बढ़ाया

केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री के भजन लाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए उनके 11 साल की उपलब्धियां की जानकारी दी

जयपुर। केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री के भजन लाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए उनके 11 साल की उपलब्धियां की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब 2014 में प्रधानमंत्री बने थे, उससे पहले भारत के चुनौतियों से जूझ रहा था । भारत दुनिया में अर्थव्यवस्था के मामले में 11 नंबर पर था लेकिन उसके बाद मोदी ने कड़ी मेहनत और बुलंद हौसलों से भारत को न केवल चुनौतियों से देश को उभारा बल्कि भारत को दुनिया की उभरती हुई शक्ति बनाया है। भारत अब दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की राह पर चल पड़ा है। वर्तमान में चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है। वैश्विक मंच पर भारत ताकतवर पहचान बनी है। भारत की आवाज अब आदर और सम्मान से दुनिया में सुनी जाती है। मोदी ने भारत का समावेशी विकास किया है और गरीब, युवा, अन्नदाता को ध्यान में रखकर काम किया है। कमजोर वर्ग का सशक्तिकरण किया गया है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते  हुए कहा कि राजस्थान को 11 सालों में 2,11000 करोड़ रुपए केंद्रीय योजनाओं में मिले हैं। 4 करोड़ 50 लाख लोगों को पीएम गरीब कल्याण योजना में अनाज दिया गया है। वही 9:30 लाख महिलाओं को लखपति दीदी ,23 लाख को पीएम आवास ,87 लाख को शौचालय और एक करोड़ 16 लाख लोगों को आयुष्मान योजना में निशुल्क इलाज दिया गया है।  राजस्थान में 23 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं । वहीं 76 लाख किसानों को 24 लाख करोड़ से अधिक की सम्मान निधि बांटी गई । 

सीएम ने कहा कि भारत अब विश्व गुरु बनने के सपने की ओर बढ़ रहा है। भारत का आर्थिक और तकनीकी विकास हुआ है। आम जनता समृद्ध हुई है। 25 करोड लोग बीपीएल रेखा से बाहर आए हैं। भारत आत्मनिर्भर बनाने की ओर है।  2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस अपनाया : भजनलाल
भजन लाल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई की है । चाहे उरी हो या पुलवामा हमला हो या फिर पहलगाम में आतंकी घटना हुई हो, मोदी सरकार ने आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की है । ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में घुसकर 150 आतंकवादियों को मारा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त