राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, निदेशक कल्पना अग्रवाल ने किया कॉल सेंटर का निरीक्षण

परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, निदेशक कल्पना अग्रवाल ने किया कॉल सेंटर का निरीक्षण
जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग की निदेशक कल्पना अग्रवाल ने राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) के कॉल सेंटर का निरीक्षण कर शिकायत निस्तारण की समीक्षा। 1,643 में से 1,372 मामलों के निस्तारण की जानकारी। अग्रवाल ने त्वरित समाधान, नियमित समीक्षा और जवाबदेही तय करने के निर्देश।

जयपुर। जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग की निदेशक एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव कल्पना अग्रवाल ने राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) के कॉल सेंटर का निरीक्षण कर विभाग से संबंधित शिकायतों और मांगों के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अग्रवाल ने बताया कि विभाग से संबंधित अब तक 1,643 परिवाद प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1,372 का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय बैठकों में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए और जिन जिलों में शिकायतों के निस्तारण में अधिक समय लग रहा है, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालोतरा, जालौर, डीडवाना-कुचामन, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ और अलवर जिलों के परिवादियों से दूरभाष पर बातचीत कर शिकायतों के समाधान की स्थिति जानी। अधिकांश परिवादियों ने विभाग की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया। वहीं कोटपुतली-बहरोड़ के एक परिवादी की एनीकट को गहरा करवाने की मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा
भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकतों का भरोसा जीत रहा है।...
शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय किशोरी के पेट से निकाला गया 12 किलो का विशाल ट्यूमर
दिल्ली सरकार ने सर्दियों से पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, रेखा गुप्ता ने कहा- विभागों को आवश्यक तैयारियां का मिलेगा पर्याप्त समय
राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी