बीसलपुर परियोजना के जल उपयोग पर जारी किए निर्देश, 60 दिन में पेश करनी होगी सर्वेक्षण रिपोर्ट

पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य

बीसलपुर परियोजना के जल उपयोग पर जारी किए निर्देश, 60 दिन में पेश करनी होगी सर्वेक्षण रिपोर्ट
राज्य सरकार ने बीसलपुर बांध से सार्वजनिक प्रयोजनार्थ जल उपयोग के संबंध में निर्णय लिया है। जल संसाधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य में व्यय के उचित प्रबंधन और जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बीसलपुर बांध से  पानी का उपयोग केवल निर्धारित प्रयोजनों के लिए ही किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीसलपुर बांध से अतिरिक्त जल उपयोग के लिए राज्य सरकार की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होगी।

जयपुर। राज्य सरकार ने बीसलपुर बांध से सार्वजनिक प्रयोजनार्थ जल उपयोग के संबंध में निर्णय लिया है। जल संसाधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य में व्यय के उचित प्रबंधन और जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बीसलपुर बांध से पानी का उपयोग केवल निर्धारित प्रयोजनों के लिए ही किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीसलपुर बांध से अतिरिक्त जल उपयोग के लिए राज्य सरकार की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होगी। इसके लिए संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में आवश्यक सर्वेक्षण कर, प्रस्ताव तैयार कर 60 दिनों के भीतर विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन अधिनियम, 2013 और राजस्थान भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन (उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार) नियम, 2016 के प्रावधानों के तहत सभी कार्यवाही की जाएगी। जल संसाधन विभाग ने इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य अभियंता, मुख्य अभियंता (सिंचाई), अधीक्षण अभियंता, और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे हैं। सरकार ने यह कदम जल संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश