विभागीय एप्लीकेशनों का IFMS 3.0 से इंटीग्रेशन पूर्ण करने के निर्देश जारी, अधिकारियों को 15 दिन में पूरी करनी होगी प्रक्रिया 

समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए 

विभागीय एप्लीकेशनों का IFMS 3.0 से इंटीग्रेशन पूर्ण करने के निर्देश जारी, अधिकारियों को 15 दिन में पूरी करनी होगी प्रक्रिया 

राजस्थान सरकार ने विभागीय एप्लीकेशनों का IFMS 3.0 प्रणाली से इंटीग्रेशन 20 नवंबर, 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग ने चेताया कि निर्धारित समय में कार्य न होने पर संबंधित विभागों के भुगतान नई प्रणाली के माध्यम से नहीं होंगे। सभी तकनीकी अधिकारियों को उच्च प्राथमिकता से कार्य पूर्ण करने को कहा गया है।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने विभागीय एप्लीकेशनों का इंटीग्रेशन IFMS 3.0 प्रणाली से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी संबंधित तकनीकी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। वित्त जारी आदेश के अनुसार विभाग की ओर से पहले भी इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए थे, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है। अब उन विभागीय एप्लीकेशनों की सूची जारी की गई है, जिनका इंटीग्रेशन 20 नवम्बर, 2025 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाना है।

वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि के बाद भी एप्लीकेशन इंटीग्रेशन पूरा नहीं हुआ, तो संबंधित विभागों के भुगतान इस नए प्लेटफॉर्म के माध्यम से नहीं हो पाएंगे। इसलिए सभी विभागों को उच्च प्राथमिकता देते हुए समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी विभाग अपने तकनीकी अधिकारियों को आवश्यक समन्वय सुनिश्चित कर IFMS 3.0 प्रणाली से जुड़ाव की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करें, ताकि वित्तीय लेन-देन निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला