संपर्क पोर्टल पर दर्ज 2.83 लाख प्रकरणों में से 2.70 लाख का निस्तारण,  शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से करने का निर्देश

परिवादियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं

संपर्क पोर्टल पर दर्ज 2.83 लाख प्रकरणों में से 2.70 लाख का निस्तारण,  शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से करने का निर्देश

स्वायत्त शासन विभाग के संपर्क पोर्टल पर पिछले एक वर्ष में 2.83 लाख प्रकरण दर्ज, 2.70 लाख निस्तारित। निरीक्षण के दौरान रवि जैन ने सीधे जनता से संवाद कर स्ट्रीट लाइट, जन्म प्रमाण पत्र, टूटी नालियों और अन्नपूर्णा रसोई योजना की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश।

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग से जुड़े जनसमस्याओं के समाधान को लेकर संपर्क पोर्टल पर गत एक वर्ष में कुल 2 लाख 83 हजार 744 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 2 लाख 70 हजार 812 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार करीब 55 प्रतिशत परिवादियों ने समाधान पर संतुष्टि भी जताई है।

 

निरीक्षण के दौरान विभागीय रवि जैन ने कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर स्वयं परिवादियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न निकायों से संबंधित मामलों में अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद के दौरान स्ट्रीट लाइट लगवाने, जन्म प्रमाण पत्र बनाने एवं उसमें सुधार करवाने, आवासीय पट्टों के निस्तारण, नक्शे और ले-आउट स्वीकृति, टूटी नालियों की मरम्मत सहित कई समस्याएं सामने आईं। इसके अलावा अन्नपूर्णा रसोई योजना में स्टाफ की कमी तथा भोजन के लिए निर्धारित 8 रुपए के स्थान पर 30 रुपए वसूलने की शिकायत भी प्राप्त हुई। जैन ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करने तथा आमजन को राहत देने के निर्देश दिए।

 

Read More कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला, कहा- नीट परीक्षा में शामिल आरोपी भाजपा के सदस्य

Read More आयात शुल्क बढ़ोतरी का असर : सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल, जानें क्या है भाव

Read More निजी अस्पतालों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी : स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, मरीज बिना इलाज लौटने को मजबूर

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसओजी की बड़ी कार्रवाई : ₹15 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, भर्ती परीक्षाओं में बैठाता था डमी अभ्यर्थी एसओजी की बड़ी कार्रवाई : ₹15 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, भर्ती परीक्षाओं में बैठाता था डमी अभ्यर्थी
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाले 36 वर्षीय भभूताराम उर्फ रणजीत को गिरफ्तार। वह...
ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात : अमेरिका-चीन संबंधों में 'नये दौर' का संकेत, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
बैंकिंग, धातु और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी: प्रमुख सूचकांकों में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल
संपर्क हेल्पलाइन पर शासन सचिव का सख्त संदेश, शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जहां-जहां भाजपा की सरकार, वहां अपराध और गैंगस्टरवाद का बढ़ा संकट : मान सरकार ने गैंगस्टर नेटवर्क पर कसी नकेल, चीमा बोले- अपराध दर में दिल्ली सबसे ऊपर
राज्यपाल ने अपने आधिकारिक काफिले में की कटौती, वाहनों की संख्या त्वरित कम करने के दिए निर्देश