अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ : चोरी की बाइक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

चोरी की गई गाड़ियों को वे अन्य स्थानों पर सस्ते दामों में बेच देते थे

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ : चोरी की बाइक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना वैशाली नगर जयपुर पश्चिम की टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। पुलिस थाना वैशाली नगर जयपुर पश्चिम की टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 बाइक बरामद की गई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर एवं गुड़गांव (हरियाणा) सहित विभिन्न स्थानों से लगभग तीन दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया है।

जयपुर पश्चिम उपायुक्त हनुमान प्रसाद  ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर पश्चिम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए सभी थानाधिकारियों को सतर्क रहने और विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे।

घटना का विवरण :

5 अक्टूबर 2025 को परिवादी सुमित प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल सिरसी रोड स्थित ऑफिसर्स कैंपस बॉयज पीजी के सामने से चोरी हो गई है। इस पर थाना वैशाली नगर में प्रकरण संख्या 389/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के गहन अवलोकन, तकनीकी सहायता एवं स्थानीय आसूचना के आधार पर कार्य करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

Read More राजस्थान को मिली नई महिला आईएएस, त्रिपुरा कैडर से हुआ स्थानांतरण

पूछताछ में आरोपियों ने वैशाली नगर, करधनी, झोटवाड़ा, भांकरोटा, चित्रकूट, करणी विहार, मानसरोवर, शिप्रापथ सहित जयपुर के विभिन्न इलाकों तथा गुड़गांव (हरियाणा) से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

Read More राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल

तरीका-ए-वारदात :

Read More राजस्थान नदी बेसिन प्राधिकरण की बैठक आयोजित, एकीकृत जल प्रबंधन से राजस्थान में जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि को मिलेगी नई दिशा

आरोपी रात्रि के समय सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाकर चोरी करते थे। चोरी की गई गाड़ियों को वे अन्य स्थानों पर सस्ते दामों में बेच देते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वे यह सब अपने शौक व मौज-मस्ती के लिए करते थे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा  स्विमिंग पूल सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा स्विमिंग पूल
5 से 8 फीट गहराई से बच्चों और नए तैराकों की सुरक्षा पर चिंता।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नगरीय विकास और चिकित्सा मंत्रियों की शिष्टाचार भेंट, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई मुलाकात
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया को मिला नया नेतृत्व, सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए
जयपुर में प्लास्टिक नोटों का ट्रायल : आरबीआई का बड़ा कदम, मौसम के हिसाब से परखी जाएगी करेंसी की मजबूती
फेड मीटिंग से पहले बाजार में हाहाकार : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
ऑफिस टाइम की बारिश बनी आफत, दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान
नगर निगम की अनूठी पहल : शिवालयों में चढ़े पत्र-पुष्प अब नहीं जाएंगे कचरे में, शिवार्पणम के तहत मंदिरों के निर्माल्य से बनेगी जैविक खाद