पाण्डूपोल मन्दिर के सिलिबेरी गेट को श्रद्धालुओं के लिये बन्द करना दुर्भग्यपूर्ण : जूली ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- हनुमान मन्दिर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र

स्थानीय ग्रामीणजन और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त

पाण्डूपोल मन्दिर के सिलिबेरी गेट को श्रद्धालुओं के लिये बन्द करना दुर्भग्यपूर्ण : जूली ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- हनुमान मन्दिर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र

टीकाराम जूली ने सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र में स्थित श्री पाण्डूपोल हनुमान जी मन्दिर के सिलीबेरी गेट को बिना किसी स्पष्ट आदेश और वैकल्पिक व्यवस्था के श्रद्धालुओं और आमजन के लिये बन्द कर दिये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और सरकार को चेताया है कि वह भक्त और भगवान के मार्ग में बाधा उत्पन्न नहीं करें। जूली ने गेट को पुनः खोले जाने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र में स्थित श्री पाण्डूपोल हनुमान जी मन्दिर के सिलीबेरी गेट को बिना किसी स्पष्ट आदेश और वैकल्पिक व्यवस्था के श्रद्धालुओं और आमजन के लिये बन्द कर दिये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और सरकार को चेताया है कि वह भक्त और भगवान के मार्ग में बाधा उत्पन्न नहीं करें। जूली ने गेट को पुनः खोले जाने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जूली ने बताया कि पाण्डूपोल हनुमान जी का मन्दिर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है।

प्रतिदिन यहां हजारां श्रद्धालु दर्शनों के लिये पहुंचते हैं और मन्दिर तक पहुंचने के लिये सिलीबेरी गेट वर्षों से श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणजन के लिये सुगम और सुविधाजनक मार्ग रहा है, इसे बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये बन्द कर दिये जाने से स्थानीय ग्रामीणजन और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने इस गेट को पुनः खुलवाये जाने के लिये ज्ञापन भी दिया है। इस गेट को बन्द कर देने से वृद्धजनों, महिलाओं, बच्चों और बीमारों को दुर्गम मार्ग से लम्बी दूरी तय करके जाना पड़ता है। इससे स्थानीय ग्रामीणों के दैनिक आवागमन, रोजगार और क्षैत्रीय व्यापार भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है जिससे जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। आमजन और श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए उन्होंने पाण्डूपोल हनुमान जी मन्दिर के सिलीबेरी गेट को आमजन और श्रद्धालुओं के लिये अविलम्ब खोला जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली