राज. पुलिस की नई पहल: SMS के जरिए मिलेगी परिवादी को FIR की प्रति
राजस्थान पुलिस ने परिवादियों की सुविधा के लिए एक और नवाचार किया है।
अब एफआईआर पर ईसाइन अनिवार्य कर दिया गया है।
जयपुर। राजस्थान पुलिस ने परिवादियों की सुविधा के लिए एक और नवाचार किया है। इस नवाचार के तहत पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले परिवादियों को एसएमएस के माध्यम से घर बैठे ही एफआईआर की प्रति उपलब्ध हो सकेगी।
महानिरीक्षक पुलिस एससीआरबी शरत कविराज ने बताया कि एसएमएस के माध्यम से एफआईआर दर्ज होने की सूचना देने के संबंध में पूर्व में ही सुविधा सृजित की गई थी। अब इस सुविधा का विस्तार करते हुए एक लिंक और जोड़ा गया है । इस जोड़े गए लिंक के माध्यम से परिवादी ईसाइन की हुई एफआईआर की प्रति प्राप्त कर सकेंगे। अब एफआईआर पर ईसाइन अनिवार्य कर दिया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Sep 2026 18:36:55
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...

Comment List