थाना प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर महिलाओं से की लज्जा भंग

सुमेल निवासी घर में घुस गए

थाना प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर महिलाओं से की लज्जा भंग

कानोता थाना प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मी रात डेढ़ बजे सुमेल निवासी घर में घुस गए। इन्होंने घर में मौजूद महिलाओं की लज्जा भंग की और बुजुर्ग से मारपीट की।

जयपुर। कानोता थाना प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मी रात डेढ़ बजे सुमेल निवासी घर में घुस गए। इन्होंने घर में मौजूद महिलाओं की लज्जा भंग की और बुजुर्ग से मारपीट की। पीड़ित परिवार को पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से मिला। कमिश्नर ने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ितों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि पुलिकर्मियों ने उनके कमरों के गेट व खिड़कियां तक तोड़े और उन्हें कपड़े तक नहीं पहनने दिए। पुलिस ने महिलाओं को धमकाया और उनके बुजुर्ग व बीमार व्यक्ति के साथ मारपीट की। उन्हें दीवार फांदकर रात में ही ले गए और उनके पालतू कुत्ते को लाठियों से पीटा। पुलिस ने उन्हें इसी तरह से आने और पीटने की धमकी दी है। दो दिन पूर्व कानोता थाना प्रभारी अरुण पूनिया किसी झगड़े की सूचना पर निजी वाहन व दो पुलिसकर्मियों के साथ सिविल ड्रेस में जामडोली पहुंचे थे। यहां कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया था।

झगड़े की सूचना पर एसपी आदर्शनगर समेत आस-पास की थाना पुलिस मौके पर पहुंची। झगड़ा करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए एक घर में दबिश भी दी। महिलाओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपी बेबुनियाद है। पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।
- अरुण कुमार पूनिया, थाना प्रभारी कानोता

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला