बीएल संतोष ने भाजपा महामंत्रियों से लिया फीडबैक

संयुक्त और फिर अलग-अलग मंत्रणा की

बीएल संतोष ने भाजपा महामंत्रियों से लिया फीडबैक
भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के आखिरी दिन भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेशों के भाजपा इकाइयों के संगठन महामंत्रियों से पहले संयुक्त और फिर अलग-अलग मंत्रणा की।

जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के आखिरी दिन भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेशों के भाजपा इकाइयों के संगठन महामंत्रियों से पहले संयुक्त और फिर अलग-अलग मंत्रणा की। पहली बैठक में उन्होंने केन्द्रीय स्तर के कार्यक्रमों और राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर प्रदेशों में हुई गतिविधियों पर विस्तार से बात की। इसके बाद वन-टू-वन बैठकों में राज्यवार संगठन गतिविधियों, विपक्ष के मुद्दों पर पार्टी का रुख-आंदोलन इत्यादि, राज्य में भाजपा की स्थिति, नेताओं और प्रदेश नेतृत्व को लेकर फीडबैक लिया। आगामी दिनों में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उनके महामंत्रियों से विशेष मंत्रणा भी हुई। संगठन की वर्तमान हालात, नेताओं की सक्रियता, निर्णयों और केन्द्रीय कार्यक्रमों पर फीडबैक लिया। राजस्थान और छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में यहां सरकार को घेरने से लेकर भाजपा की आगामी चुनाव में जीत को लेकर, बूथ-मंडल की इकाइयों के नेटवर्क और कामों पर प्रदेश नेतृत्व की स्थिति जानी गई है।

चुनावों से पहले कई राज्यों में होगा बदलाव
भाजपा चुनावों से पहले कई बड़े राज्यों में संगठन महामंत्रियों के दायित्वों में बदलाव करने जा रही है। कई महामंत्रियों को इधर-उधर कर जिम्मेदारी बदली जाएगी, जिसमें यूपी के महामंत्री और मूलत: राजस्थान के सुनील बंसल को अन्यत्र लगाए जाने की चर्चा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला
सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान 2 लावारिस बैगों से 38.630 किलो अवैध डोडा चूरा...
पीओके 'चुनाव' के पहले चरण में हिंसा, पीपीपी कार्यकर्ता की मौत के बाद राजनीतिक तनाव और आरोप-प्रत्यारोप तेज
42वें पंडित मनमोहन भट्ट राष्ट्रीय स्मृति संगीत महोत्सव : शिव वंदना से गूंजी सुर साधना, बांसुरी के सुरीले स्वर और शास्त्रीय गायन ने बांधा समां
हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प
असम सरकार का बड़ा फैसला : NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मामले होंगे वापस, गिरफ्तार 13 लोगों की रिहाई की प्रक्रिया तेज
एटीएफ महंगा पड़ने से जयपुर-सूरत उड़ान पर असर, इंडिगो ने सप्ताह में दो दिन बंद किया संचालन
आरटीओ-डीटीओ में पेन डाउन हड़ताल पर मंथन, परिवहन निरीक्षकों के समर्थन में अधिकारी भी आ सकते हैं आंदोलन में