मानसागर झील पर अभियान में इकट्ठा किया 57 किलो प्लास्टिक का कचरा
अभियान में 57 किलोग्राम प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा किया
पर्यावरण स्वच्छता अभियान के तहत वन विभाग और एवं जयपुर की स्वयंसेवी संस्था हॉप एण्ड बियोंड के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर उपलक्ष्य में मानसागर झील पर सफाई अभियान शुरू किया।
जयपुर। पर्यावरण स्वच्छता अभियान के तहत वन विभाग और एवं जयपुर की स्वयंसेवी संस्था हॉप एण्ड बियोंड के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर उपलक्ष्य में मानसागर झील पर सफाई अभियान शुरू किया। सुबह 5 बजे से शुरू किए अभियान में 57 किलो प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा किया गया। यह कचरा जयपुर की सुन्दर झील मानसागर को न केवल सौन्दर्यविहीन कर रहा है, बल्कि जलीय जीवों के जीवन पर भी संकट बना हुआ है।
इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस अभियान से वन विभाग और स्वयंसेवी संस्था हॉप एण्ड बियोंड का उद्देश्य न केवल जयपुर बल्कि प्रदेश को पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिकी के संबंध में जागरूक करना है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Aug 2026 19:02:30
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...

Comment List