शहर के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश

बारिश होने से सड़कों पर भरा पानी

शहर के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश
प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून की बारिश का दौर जारी है। शहर में रुक-रुक कर बारिश होती रही।

जयपुर। जयपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में प्री मानसून बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। जयपुर में टुकड़ों- टुकड़ों में तीन बार बारिश हुई, इससे लोगों ने बारिश में भीग कर मौसम का लुत्फ उठाया। दोपहर 3:00 बजे फिर बारिश का दौर शुरू हुआ है, इससे एमआई रोड, पांच बत्ती,परकोटा के अन्दर कई जगह पानी सड़क पर बह निकला। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और कई युवा बच्चों ने बारिश में भीगकर मौसम का आनंद लिया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों में आगामी तीन-चार दिनों तक प्री मानसून गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार है। जोधपुर संभाग के ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा हालांकि, उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में अगले तीन-चार दिन मानसून पूर्व की गतिविधियां जारी रहेगी। इन स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज दर्जे की बारिश भी रिकॉर्ड की जा सकती है। राज्य के दक्षिणी भागों में अगले दो-तीन दिन बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम