अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित कार्यक्रम से लगा शहर में जाम

तेज साउंड से चिड़ियाघर के बेजुबान पक्षी भी हुए परेशान

अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित कार्यक्रम से लगा शहर में जाम

अल्बर्ट हॉल के सामने आए दिन शाम को कार्यक्रम होते हैं, जिनसे बेजुबान पक्षियों को परेशानी होती है।

जयपुर। अल्बर्ट हॉल के सामने नगर निगम ग्रेटर की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने शहर के यातायात को जाम कर दिया। इसके साथ ही चिड़ियाघर के बेजुबान पक्षी भी परेशान हुए। इस कार्यक्रम के चलते रामनिवास बाग का यातायात बंद कर दिया गया। इससे हालात यह बन गए कि एमआई रोड, टोंक रोड, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर वाहनों की लम्बी लाइनें लग गई। वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे। 

यह था कार्यक्रम
जयपुर समारोह 2024 कार्यक्रमों की श्रृंखला में जयपुर नगर निगम ग्रेटर की ओर से अल्बर्ट हॉल में एक म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी प्रस्तुतियां दी।  इस कार्यक्रम की वजह तेज आवाज में साउंड म्यूजिक बजने से नजदीक स्थित चिड़ियाघर के पक्षी भी परेशान रहे। पक्षी प्रेमियों ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के आसपास विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा है। वहीं जयपुर चिड़ियाघर में भी सैंकड़ों पक्षी रहवास कर रहे हैं। ऐसे में इस ओर शाम को तेज साउंड में कार्यक्रम आयोजित करना गलत है। यहां ऐसे आयोजन नहीं होने चाहिए। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यहां करीब 20 विभिन्न प्रजातियों के 350 से अधिक पक्षी हैं। पक्षी प्रेमियों का कहना है कि अल्बर्ट हॉल के सामने आए दिन शाम को कार्यक्रम होते हैं। इनके तेज साउंड संगीत और लाइटों से शांति प्रिय पक्षी भी परेशान होते हैं। 

अच्छा नहीं है इतना शोर-शराबा
होप एण्ड बियोन्ड के डॉ. जॉय गार्ड्नर का कहना है कि व्यक्ति के लिए तेज साउंड म्यूजिक नुकसानदायक होता है। ऐसे में ये तो बेजुबान पक्षी हैं। जो शांतिप्रिय वातावरण में रहना पसंद करते हैं। अल्बर्ट हॉल के आसपास हरियाली और पेड़ों में कई पक्षी रहते हैं। वहीं चिड़ियाघर समीप है। ऐसे में यहां तेज साउंड म्यूजिक के कार्यक्रम नहीं होने चाहिए। तेज साउंड से पक्षी शॉक में आ जाते हैं। इससे उनकी मृत्यृ की संभावना भी रहती है। अल्बर्ट हॉल के सामने आए दिन शाम को कार्यक्रम होते हैं, जिनसे बेजुबान पक्षियों को परेशानी होती है। शाम को भी तेज साउंड म्यूजियक के कारण ऐसा हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा ‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
जयपुर के क्लॉक टावर में कुलप्रीत यादव और मधुर राव ने 1857 के नायक राव तुला राम की वीरता पर...
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर
ईरान का बड़ा बयान: बिना गारंटी और हर्जाने के युद्ध का अंत संभव नहीं, नुकसान के लिए उठाई मुआवजे के भुगतान की भी मांग
ड्रग्स लैब का पर्दाफाश: बाड़मेर में सिंथेटिक नशे की लैब पर एएनटीएफ का छापा, करोड़ों की एमडी ड्रग बनाने की तैयारी नाकाम
रक्तदान और जांच शिविर का आयोजन: सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने ब्लड डोनर्स को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आदित्य शर्मा गिरफ्तार, चोरी की रॉयल एनफील्ड व स्कूटी जब्त
'डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से नवाजे गए सीएम देवेंद्र फडणवीस, पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई